{"_id":"364fdb7b437fd298de432757a05b194f","slug":"nationwide-bank-strike-on-wednesday-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर बैंककर्मी, आज नहीं खुलेंगे सरकारी बैंक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हड़ताल पर बैंककर्मी, आज नहीं खुलेंगे सरकारी बैंक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Nov 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
अगर आपका खाता किसी सरकारी बैंक में है तो बुधवार को आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर देशव्यापी हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के संयोजक एमवी मुरली ने बताया कि वेतन बढ़ोतरी के मसले पर इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के साथ मंगलवार की बातचीत विफल हो गई।
विज्ञापन
आईबीए 11 फीसदी वेतन बढ़ोतरी के पुराने रुख पर कायम है, जबकि बैंक कर्मी 23 फीसदी से कम बढ़ोतरी नहीं चाहते। इसलिए बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि यूएफबीयू से स्टेट बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों का संगठन भी जुड़ा हुआ है।