{"_id":"c29cfdf6a56fb2a4e4570e34eb08cded","slug":"nationwide-bank-strike-on-january-7-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल पर बैंककर्मी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
7 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल पर बैंककर्मी
एजेंसी/मुंबई
Updated Fri, 02 Jan 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर 7 जनवरी को देश भर में एक दिन की हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
बैंक यूनियनों ने धमकी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे बाद में एक दिन से अधिक की हड़ताल पर जाएंगे।
यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के संयोजक विश्वास उतागी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि हम तार्किक और संतोषजनक वेतन वृद्धि के लिए 10वें द्विपक्षीय वेतन विचार विमर्श को जल्द ही निष्कर्ष पर पहुंचते देखना चाहते हैं।
ऐसे में हम 7 जनवरी को पूरे देश में हड़ताल पर जा रहे हैं। यूएफबीयू 9 बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों का संगठन है। उतागी ने कहा कि हम वेतन में 23 फीसदी इजाफा किए जाने की मांग कर रहे हैं, जबकि इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) 11 फीसदी वेतन वृद्धि की पेशकश कर रही है।