फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   national herald case: next hearing on 19 december

सोनिया-राहुल अब 19 को होंगे पेश, संसद में हंगामा

Tue, 08 Dec 2015 03:57 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
national herald case: next hearing on 19 december

बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड केस में निचली अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष को फिलहाल राहत दे दी है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 19 दिसंबर की तारीख तय कर दी है। इस मुद्दे पर संसद में भी जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


बता दें कि मामले में निचली अदालत की ओर से सोनिया और राहुल गांधी की ओर से अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया गया था। जिसके विरोध में दोनों ने हाइकोर्ट की शरण ली थी लेकिन वहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी थी।
विज्ञापन


कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद कांग्रेस के दोनों दिग्गजों को आज पटियाला हाउस अदालत में पेश होना था। हालांकि मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब अब तक अदालत में व्यक्तिगत पेशी से बच रहे दोनों नेताओं के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुबह कोर्ट के सामने बयान देकर कहा कि मामले के सभी आरोपी कोर्ट में पेश होने को आतुर हैं, उन्हें अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखने में कोई दिक्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आज सभी अभियुक्तों का पेश होना संभव नहीं है इसलिए अदालत उन्हें कोई भी निकटतम तारीख दे दे। मामले का एक आरोपी अभी अमेरिका में है। जिस पर अदालत ने आरोपी पक्ष की दलील पर 19 दिसंबर को दोपहर तीन बजे का समय तय कर दिया।

सिंघवी ने लगाया बदले की भावना का आरोप

national herald case: next hearing on 19 december

सिंघवी ने बताया कि उस दिन मामले में सभी आरोपी सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ऑस्कर फर्नाडींस और मोतीलाल वोरा उपस्थित होंगे। हालांकि कोर्ट से बाहर आने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिंघवी ने आरोप लगाया कि भाजपा इस मामले पर राजनीति कर रही है।

यह राजनीतिक विद्वेष का बुरा उदाहरण है, मामले में याचिका दायर करने वाले भाजपा के प्रमुख नेता हैं और केन्द्रीय समिति के सदस्य हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी की शादी के दौरान उन्हें तंग करना और पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे का नाम इसमें घसीटना इसी का उदाहरण है।

सिंघवी ने दावा किया उनके मामले में उनका पक्ष पूरी तरह मजबूत है भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीतिक और कानूनी दोनों रूप से शिकस्त दी जाएगी।

वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के तेवर भी बदले हुए हैं, सुबह जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या आपको इसमें राजनीतिक विद्वेष की आंशका नजर आती है तो मुस्कुराहट के साथ उनका जवाब था कि इसका फैसला आप करें। आगे बोली, मैं इंदिरा गांधी की बहू हूं, मैं क्यों डरूं।

वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्र को लगता है ऐसा करके वो मुझे सवाल पूछने से रोक सकते हैं ऐसा संभव नहीं है।

संसद में भी हुआ जमकर हंगामा

national herald case: next hearing on 19 december

वहीं भाजपा नेता सुब्रमणयम स्वामी ने कहा कि ये लोग कानून से भाग रहे हैं, कोर्ट में इन्होंने अगली तारीख पर पेश होने का हलफनामा दिया है जिसके बाद कोर्ट ने 19 दिसंबर की तारीख तय की ‌है। मामले में आरोपी पक्ष के सुप्रीम कोर्ट जाने की बात पर तल्‍ख लहजे में स्वामी ने कहा वहां जाकर भी इन्हें मुझसे राहत नहीं मिलेगी। मेरे पास पुख्ता सबूत हैं सुप्रीम कोर्ट में भी मेरी बात सुनी जाएगी।

दूसरी ओर इस मुद्दे को लेकर आज संसद में भी हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस सदस्यों ने इसे बदले की भावना की कार्रवाई करार देते हुए सरकार को दोनों सदनों में घेरने की कोशिश की।

कांग्रेस सदस्यों का हंगामा बढ़ता देख राज्यसभा की कार्रवाई 12 बजे तक स्‍थगित कर दी गई। वहीं, वैंकेया नायडू ने सरकार का पक्ष रखते हुए मामले में किसी तरह की राजनीतिक दुर्भावना की बात से इंकार किया। कहा मामले में कानून अपना काम कर रहा है।

वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शायद पहले से ही उम्‍मीद थी कि उन्हें कोर्ट से इस मामले में राहत मिल सकती है इसलिए पेशी के दिन ही वह मंगलवार को चेन्नई में बाढ़ पीड़ितों से‌ मिलने के लिए निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed