फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   National Herald Case

नौबत आई तो सोनिया-राहुल के लिए तिहाड़ तैयार

Sat, 19 Dec 2015 12:05 PM IST
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
National Herald Case

नेशनल हेराल्ड मामले में यदि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी बेल बांड पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं और जेल जाने की नौबत आती है तो तिहाड़ में उन्हें रखने की व्यवस्था की गई है। तिहाड़ जेल के एआईजी ने जेल की सुरक्षा और दूसरी व्यवस्थाओं की जांच कर ली है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार यदि जेल जाने की नौबत आती है तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जेल संख्या चार के वार्ड संख्या 15 में रखने का इंतजाम किया गया है। इस वार्ड में कैदियों के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं होती, लेकिन यहां कैदियों की संख्या कम है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो जेल के एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल मुकेश प्रसाद ने शुक्रवार को जेल संख्या चार का निरीक्षण किया और उस जगह की भी पड़ताल की जहां राहुल गांधी को रखने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिहाड़ में अब कैदियों को उनके नाम के पहले अक्षर के अनुसार ही जेल में रखा जाता है। राहुल गांधी का नाम आर से शुरू होता है, लिहाजा उन्हें जेल संख्या चार में रखा जाएगा।

तिहाड़ जेल संख्या चार में रहेंगे राहुल

National Herald Case

तिहाड़ जेल संख्या छह महिलाओं के लिए है। यदि ऐसी संभावना बनी तो सोनिया गांधी को जेल संख्या छह में रखा जा सकता है। इसके लिए भी तैयारी पूरी कर ली गई है। जेल-प्रशासन ने अपने स्तर से हर तरह की सुरक्षा और दूसरी व्यवस्था का जायजा लिया और जो कमियां दिखीं उसे दूर किया।

तिहाड़ जेल के एआईजी मुकेश प्रसाद का कहना है कि यदि ऐसी कोई संभावना बनती है तो उनके नाम के पहले अक्षर के अनुसार ही जेल में रखा जाएगा। इस मामले में जेल मैन्युअल के अनुसार ही व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके जेल आने की स्थिति पैदा होती है तो यह पहली बार होगा जब एसपीजी सुरक्षा में रहने वाला कोई व्यक्ति जेल आएगा। इस स्थिति में क्या होता है इसके बारे में स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। लेकिन जेल मैन्युअल का ही पालन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed