{"_id":"ed452968-fb3e-11e1-a185-d4ae52ba91ad","slug":"national-ed452968-fb3e-11e1-a185-d4ae52ba91ad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपढ़ मुस्लिम बढ़ा रहे हैं राज्य की आबादी: सीएम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अनपढ़ मुस्लिम बढ़ा रहे हैं राज्य की आबादी: सीएम
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 10 Sep 2012 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने राज्य में मुस्लिम आबादी के तेजी से बढ़ने के पीछे बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों की बात को खारिज कर दिया है। गोगोई ने कहा कि मुस्लिम समुदाय में शिक्षा की कमी उच्च जन्म दर का कारण है। असम में मुस्लिम आबादी की वृद्धि दर हिंदुओं की तुलना में अधिक है। मुस्लिम समुदाय अशिक्षा के कारण अधिक बच्चे पैदा करता है।
एक टीवी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ऐसा मुस्लिमों के बीच कम साक्षरता, अशिक्षा के कारण है। हर परिवार में छह, सात, आठ, नौ दस यह सब अशिक्षा के कारण है। बार-बार यह पूछे जाने पर कि क्या उनका यह मानना है कि अशिक्षित लोगों के ज्यादा बच्चे होते हैं।
गोगोई ने कहा कि हां, मेरा सौ प्रतिशत मानना है, यह अशिक्षा के कारण ही होता है। उन्होंने कहा, यदि आप 2001 की जनगणना को देखें तो असम में मुस्लिम आबादी की वृद्धि दर देश के औसत से कम थी। 2011 की जनगणना में भी असम में आबादी की वृद्धि दर देश के औसत से कम थी। यह स्पष्ट संकेत है कि अवैध प्रवास में गिरावट आई।
विज्ञापन
गोगोई ने कहा कि यहां तक कि विभिन्न न्यायाधिकरणों में संदिग्ध अवैध प्रवास के करीब तीन लाख मामले लंबित हैं। बहुत से मामलों को खारिज किया जा सकता है, क्योंकि इन आरोपों को साबित करना अत्यंत कठिन है। मुख्यमंत्री ने बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के प्रमुख हगरामा मोहिलारी के बीटीसी इलाके में दो लाख अवैध प्रवासियों की मौजूदगी के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह आंकड़ा बिल्कुल गलत है।
उनकी सरकार में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के गठबंधन सहयोगी होने के कारण बोडो समुदाय के प्रति नरम रवैया अपनाए जाने के आरोप पर गोगोई ने कहा कि यह गलत धारणा है। यहां तक कि बोडो लोगों ने उन पर मुस्लिमों के प्रति नरम रवैया रखने का आरोप लगाया है।
सीएम ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है। यह एक झूठा प्रचार है। मैं उन पर निर्भर नहीं हूं। 126 में से हमारे पास 78 विधायक (कांग्रेस) हैं। वे (बीपीएफ) सरकार का हिस्सा हैं लेकिन (सरकार चलाने के लिए) मुझे उनके समर्थन की जरूरत नहीं है। यदि जरूरत होती तो क्यों हमने बोडो विधायक को गिरफ्तार कराया।