फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   govt immediately withdraw price increase bjp said

बढ़ी हुई कीमत तुरंत वापस ले सरकार: भाजपा

Fri, 14 Sep 2012 01:20 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 14 Sep 2012 01:20 PM IST
विज्ञापन
govt immediately withdraw price increase bjp said
भाजपा ने केंद्र की यूपीए सरकार के डीजल के दाम बढ़ाए जाने की कड़ी आलोचना की है। पार्टी ने बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम आदमी की जेब पर डाका डालना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत डीजल के बढे़ दाम को रोल बैक करे, अन्यथा यूपीए सरकार का जनता रोल बैक कर देगी।
विज्ञापन


नकवी ने आरोप लगाया कि जिस तरह से सरकार एक के बाद एक पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर असंवेदनशीलता को दर्शा रही है, उसके लिए जनता उसे माफ नही करेगी। एक ओर दुनिया में कच्चे तेल के दाम कम हो रहे हैं, वही भारत में यह महंगा होता जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed