{"_id":"373a73513ef3a77cd8102ebde3f2e572","slug":"national-commission-for-protection-of-child-rights-strict-on-asaram-bapu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू की मुश्किलें बढ़ीं, बाल आयोग ने भी कसा शिकंजा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बापू की मुश्किलें बढ़ीं, बाल आयोग ने भी कसा शिकंजा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2013 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की के साथ आसाराम बापू के तथाकथित दुष्कर्म की घटना पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने स्वत: संज्ञान लेकर राजस्थान सरकार को पत्र लिख मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
एनसीपीसीआर की अध्यक्ष कुशल सिंह ने बताया कि राज्य सरकार से इस घटना की पूरी रिपोर्ट जल्द से जल्द मुहैया कराने को कहा गया है।
साथ ही इस मामले पर राज्य सरकार और पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई से आयोग को अवगत कराने को भी कहा गया है।
उन्होंने बताया कि राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को इस मामले से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है।
मूलत: उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक 16 वर्षीय युवती ने दिल्ली के कमला मार्केट पुलिस स्टेशन में आसाराम बापू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
इसमें यह कहा गया है कि बापू ने 15 अगस्त को जोधपुर के निकट अपने आश्रम में उसके साथ दुष्कर्म किया था।
आसाराम से जल्द होगी पूछताछ
नाबालिग के यौन शोषण मामले में फंसे आसाराम बापू से जल्द पूछताछ हो सकती है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी पर विचार सबूत मिलने के बाद ही किया जाएगा।
विज्ञापन
जोधपुर पुलिस सूत्रों ने अनुसार प्राथमिकी में दर्ज पीड़िता के बयान के आधार पर किया गया घटनास्थल का मौका मुआयना सही पाया गया है।
पुलिस को अब तक की जांच में पीड़िता के बताए तथ्यों में किसी तरह का विरोधाभास नहीं मिला है। पूछताछ पूरी होने के बाद जोधपुर पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता और उसके माता-पिता से घर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
इधर, इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा भेजी गई पत्रावली जोधपुर पुलिस आयुक्त को मिल गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार आसाराम से पूछताछ का आधार मिल चुका है और उनके कभी भी पूछताछ की जा सकती है।
हालांकि गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कहा है कि वैधानिक रूप से पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही गिरफ्तारी के बारे में विचार किया जाएगा।
वार्डन से पूछताछ के लिए भेजी टीम
जोधपुर पुलिस ने प्राथमिकी में नामजद आरोपी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित आसाराम बापू द्वारा संचालित गुरुकुल की वार्डन शिल्पा से पूछताछ के लिए दो उप निरीक्षक रवाना कर दिए गए हैं। पीड़िता इसी गुरुकुल मे पढ़ रही थी।
शिल्पा पर आरोप है कि उसने पीड़िता के माता-पिता को भूत प्रेत का साया होने की बात की थी और अतिशीघ्र बापू को दिखाने के लिए कहा था।
इसके अलावा आसाराम के मुख्य सेवादारों में से एक नामजद आरोपी शिवा से भी पूछताछ की जाएगी। शिवा ने ही 14 अगस्त को पीड़िता व उसके परिजनों को मणई स्थित आश्रम में प्रवेश दिलाया था और बापू से मिलवाने का बंदोबस्त किया था।
जांच रिपोर्ट में यौन दुराचार की पुष्टि
दिल्ली पुलिस की ओर से जोधपुर पुलिस को भेजी गई पत्रावलियों में प्राथमिकी, मजिस्ट्रेट के सामने दिए पीड़िता का बयान, मेडिकल जांच रिपोर्ट भी शामिल है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्ट नहीं हुई है, लेकिन यौन दुराचार की बात सामने आई है।
6 अगस्त को बालिका की तबीयत खराब होने पर उसके माता पिता उसे अपने साथ आसाराम बापू से इलाज कराने के लिए जोधपुर ले आए थे। पीड़िता का आरोप है कि यहां 15 अगस्त को बापू ने अश्लील हरकतें कर उसका यौन शोषण किया।