फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bridegroom threatens bride with knife on honeymoon night

सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हे को दिखाया चाकू

Mon, 10 Sep 2012 05:35 PM IST
बागपत/ब्यूरो
बागपत/ब्यूरो Updated Mon, 10 Sep 2012 05:35 PM IST
विज्ञापन
bridegroom threatens bride with knife on honeymoon night
सुहाग की सेज फूलों से सजी थी, दुल्हन सजधज कर बैठी थी। दूल्हा सपनों की शहजादी का चांद सा मुखड़ा देखने को बेताब था, लेकिन ये क्या....? जैसे ही दूल्हे ने घूंघट उठाया, उसकी जोर से चीख निकल पड़ी। दुल्हन के मेहंदी रचे हाथों में धारदार चाकू था। धमकाने के लहजे में वह बोली, 'दूर हट जा मेरे आंखों के सामने से। मुझे छूआ, तो तेरी जान ले लूंगी।' चौंकिए मत। यह किसी फिल्म का सीन नहीं है। यह बागपत जिले के फैजपुर निनाना गांव के एक युवक की आपबीती है। उसने यह किस्सा महिला थाना की पुलिस के सामने बयां की।
विज्ञापन


युवक की शादी पांच महीने पहले काठा गांव की एक युवती से हुई थी। उसे लड़की पसंद थी, लेकिन लड़की को वह पसंद नहीं आया। फिर भी वह चुप रही, लेकिन जब शादी हो गई तो उसने सुहागरात में सेज पर पति को धमका डाला। महिला थाना पुलिस के मुताबिक, लड़की शादी के दो दिन बाद ही ससुराल छोड़कर मायके चली गई थी। इसके दो महीने बाद उसने महिला थाना में पति पर दहेज मांगने की शिकायत की। मामले की जांच-पड़ताल के दौरान ही सुहागरात में चाकू दिखाने की बात सामने आई।
विज्ञापन


महिला थाना की प्रभारी पुष्पा गर्ग ने बताया कि पति ने पत्नी के सामने ही यह बात बताई कि उसने उसे सुहागरात में चाकू दिखाया था। इस पर पत्नी को गुस्सा भी आ गया। उसने थाना में ही आपा खोते हुए एक बार तो कुर्सी उठा ली थी। उसे समझा बुझाकर शांत किया गया। फिलहाल यह मामला परिवार परामर्श केंद्र के पास है। दोनों में समझौता कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बात इतनी बढ़ चुकी है कि दोनों एक छत के नीचे रहने को राजी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed