{"_id":"29074","slug":"national-29074","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज कुमार होंगे दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नीरज कुमार होंगे दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल के महानिदेशक और 1976 बैच के आईपीएस अधिकारी नीरज कुमार दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त होंगे। दिल्ली के वर्तमान पुलिस आयुक्त बीके गुप्ता 30 जून को रिटायर हो रहे हैं।
नीरज कुमार ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि सरकार ने उन्हें जो उत्तरदायित्व सौंपा है उससे वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह बड़ी जिम्मेदारी है। अपनी इस जिम्मेदारी को वह ईमानदारी से निभाएंगे और भरपूर कोशिश करेंगे कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर सकें। नीरज कुमार दिल्ली के 20वें पुलिस आयुक्त होंगे और करीब सवा साल तक इस पद पर रहेंगे।
गृह मंत्रालय सूत्रों के अनुसार, पुलिस आयुक्त के लिए बनाए गए पैनल में चार पुलिस अधिकारी नीरज कुमार, अजय चड्ढा, भीमसेन बस्सी और महिला आईपीएस अधिकारी कंवलजीत सिंह देओल के नाम थे। नीरज कुमार और अजय चड्ढा एक ही बैच के पुलिस अधिकारी हैं और पुलिस आयुक्त के लिए आखिरी दौर तक इन दोनों के नाम पर चर्चा हुई थी। 36 साल के अपने कैरियर में नीरज सीबीआई सहित दिल्ली पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।