{"_id":"29065","slug":"national-29065","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी की गला रेतकर हत्या की","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी की गला रेतकर हत्या की
नागपुर/एजेंसी
Updated Thu, 28 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में एक हैरतंगेज घटना सामने आई है। एक महिला ने सोते समय अपनी चार वर्षीय बच्ची (वैशाली) की गला रेतकर हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी डब्ल्यू टी वांद्रे ने बताया कि आरोपी महिला शीला भाके (35 वर्ष) घटना के बाद से फरार है।
इस घटना के बारे में तब पता चला, जब वैशाली का बड़ा भाई अभिषेक (11 वर्ष) सुबह आठ बजे सोकर उठा तो देखा कि उसकी बहन का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि वैशाली का गला कटा था और उसकी छाती पर लोहे की छड़ से हमला किया गया लगता था।
पेशे से मजदूर बच्ची के पिता अतुल घटना के समय बाजार गए थे। घर लौटने पर अतुल ने इसके विषय में पुलिस को जानकारी दी। वांद्रे ने बताया कि हम हत्या के पीछे उद्देश्यों को जानने के लिए जांच कर रहे हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि शीला का अक्सर अपने पति से झगड़ा हुआ करता था।