फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pranab-asks-support-from-mamta-banarjee

प्रणब दा ने फिर की दीदी से समर्थन की अपील

Mon, 25 Jun 2012 12:00 PM IST
एजेंसी/कोलकाता
एजेंसी/कोलकाता Updated Mon, 25 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
pranab-asks-support-from-mamta-banarjee
राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए उम्मीदवार और केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने रविवार को एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस से समर्थन की अपील की। हालांकि प्रणब दा ने तृणमूल कांग्रेस का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि जिन पार्टियों ने अभी तक राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है, वे इस बारे में जल्द फैसला करें और उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करें। गौरतलब है कि ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने अभी इस बात की घोषणा नहीं की है कि राष्ट्रपति चुनाव में वह किसका साथ देगी।
विज्ञापन


बेलूर मठ रवाना होने से पहले ढाकुरिया स्थित अपने आवास पर एक सवाल के जवाब में दादा ने कहा कि मैं यूपीए का उम्मीदवार हूं और मैं सभी पार्टियों का समर्थन चाहता हूं। दादा ने कहा कि जिन पार्टियों ने मुझे समर्थन देने का ऐलान किया है वे मेरे पक्ष में मतदान करें। साथ ही मुखर्जी ने इस मुद्दे पर अभी तक फैसला नहीं करने वाली पार्टियों से कहा कि वे उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करें। दादा का इशारा ममता दीदी की पार्टी की ओर था। शनिवार को एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा भी था कि अगर जरूरी हुआ तो वे ममता बनर्जी से मिलेंगे और समर्थन की अपील करेंगे।
विज्ञापन


संगमा को चमत्कार की उम्मीद
आंकड़ों के हिसाब से यूपीए उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति बनने की प्रबल संभावना है। बावजूद इसके राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें टक्कर देने पर अडिग पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा को चमत्कार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगमा ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा है कि हां चमत्कार हो सकता है। मैं चमत्कार में विश्वास करता हूं और मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा। राष्ट्रपति चुनाव में मुख्य विपक्षी दल भाजपा, बीजद और अन्नाद्रमुक का समर्थन पा चुके संगमा ने कहा कि चुनाव से पहले उन्हें हारा हुआ मान लेना जल्दबाजी है। उन्होंने कहा कि राजनीति बहुत तेजी से बदलती है और इसमें कुछ भी हो सकता है।

संगमा का साथ दे सकता है एमएनएफ
मिजोरम की मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व लोकसभा स्पीकर पीए संगमा का समर्थन कर सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री और एमएनएफ प्रमुख जोरामथांग ने रविवार को बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर पार्टी हाईकमान की बैठक के बाद जल्द ही मोर्चा अपना रुख स्पष्ट कर देगा। उन्होंने कहा कि संगमा पूर्वोत्तर के आदिवासी और ईसाई नेता हैं और मेरा मानना है कि एमएनएफ राष्ट्रपति चुनाव में उनका समर्थन करेगा।


ठाकरे के संगमा से मिलने की उम्मीद कम
राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा का समर्थन हासिल कर चुके पीए संगमा ने शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे से मिलने का समय मांगा है, लेकिन ठाकरे की ओर से उन्हें समय दिए जाने की उम्मीद काफी कम है। संगमा राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन हासिल करने की मकसद से ठाकरे से मिलना चाहते हैं, जबकि शिवसेना पहले ही यूपीए उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी के समर्थन का ऐलान कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed