फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rift-in-NDA-Shiv-Sena-support-pranab

प्रणब का समर्थन करेगी शिवसेना

Tue, 19 Jun 2012 12:00 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क/ब्यूरो
मुंबई/इंटरनेट डेस्क/ब्यूरो Updated Tue, 19 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
rift-in-NDA-Shiv-Sena-support-pranab
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के एक प्रमुख घटक शिवसेना ने राष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने एक वक्तव्य जारी कर न केवल प्रणब को समर्थन देने की घोषणा की, बल्कि सभी राजनीतिक दलों से उन्हें सर्वसम्मति से देश का 13वां राष्ट्रपति चुनने में मदद करने की भी अपील की।
विज्ञापन


ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में जारी एक हस्ताक्षरित वक्तव्य में कहा है, "अतीत में हुई अप्रिय बातों को भुला दीजिए। अब देश हित में सोचने का समय आ गया है। चलिए हम सब सर्वसम्मति से प्रणब मुखर्जी का समर्थन करें और दुनिया को दिखा दें कि हम सब एकजुट हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना, भाजपा नेतृत्व वाले राजग का एक अहम घटक दल है और राजग प्रणब को चुनौती देने के लिए राष्ट्रपति चुनाव में खुद का उम्मीदवार उतारने के विषय में सोच रहा है।

एनडीए के फैसले के साथ जाएगा जद-यू
राष्ट्रपति पद के यूपीए के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी के विरोध के मुद्दे पर एनडीए में दरार पैदा होने के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में सर्वसम्मति की वकालत की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि जद-यू एनडीए के फैसले के साथ जाएगा।

कुमार ने कहा कि अन्य घटक दलों की तरह की जद-यू भी गठबंधन के अंतिम फैसले को मानने को प्रतिबद्ध है। बहरहाल, कुमार ने राष्ट्रपति चुनाव में मुखर्जी के विरोध के मुद्दे पर स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने बस इतना कहा कि इस मुद्दे पर एनडीए के नेता चर्चा कर फैसला लेंगे।

संगमा को समर्थन के फैसले में बदलाव नहीं
ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व लोकसभा स्पीकर पीए संगमा को समर्थन देन के उनकी पार्टी के फैसले में कोई बदलाव नहीं आया है।

पटनायक ने कहा कि संगमा के बारे में उनकी पार्टी अपने पुराने रुख पर अडिग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगमा को सबसे पहले बीजद ने समर्थन दिया था। संगमा राष्ट्रपति पद के लिए योग्य उम्मीदवार होने के साथ ही पूर्वोत्तर के रहने वाले आदिवासी नेता हैं और ईसाई समुदाय से संबंध रखते हैं।

राष्ट्रपति पद के श्रेष्ठ उम्मीदवार हैं मुखर्जी
भाजपा नेता मेनका गांधी प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति पद का श्रेष्ठ उम्मीदवार बताया है। साथ ही उन्होंने दादा के पक्ष में सर्वसम्मति बनाने की भी वकालत की है। मेनका सोमवार को मुखर्जी से मिलने पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने कि मुखर्जी एक अनुभवी राजनेता हैं और मैं उन्हें पिछले 30 सालों से जानती हूं।


मेनका ने कहा कि हमें एक ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है जो काम करे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह सर्वसम्मति से राष्ट्रपति चुनाव के पक्ष में हैं। मेनका के इस बयान को इसलिए खास माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा नीत एनडीए ने इस मुद्दे पर अभी कोई फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed