फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Legislator-brings-used-grenades-to-Kerala-assembly

केरल विधानसभा में हथगोले लेकर पहुंचा विधायक

Mon, 18 Jun 2012 12:00 PM IST
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी Updated Mon, 18 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Legislator-brings-used-grenades-to-Kerala-assembly
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ विधायक ईपी जयराजन ने केरल विधानसभा में उस समय हड़कंप मचा दिया, जब उन्होंने विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस क्रूरता को लेकर एक स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए सदन में इस्तेमाल हो चुके दो हथगोले पेश किए।
विज्ञापन


अपने पक्ष को साबित करने की कोशिश में जयराजन ने सदन में अपने भाषण के दौरान दो हथगोले दिखाए। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने माकपा से सम्बद्ध स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के सदस्यों के खिलाफ गुरुवार को उस समय बल प्रयोग किया, जब वे एक आयोजन स्थल पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जहां मुख्यमंत्री ओमन चांडी शिरकत करने वाले थे।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष जी. कार्तिकेयन ने माकपा नेता को झिड़की दी और कहा कि सदन में विस्फोटक या हथियार लेकर आने की अनुमति नहीं है। कार्तिकेयन ने जयराजन को निर्देश दिया कि हथगोले सुरक्षाकर्मियों को सौंप दें। माकपा नेता ने इस निर्देश का पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थगन प्रस्ताव पर जवाब देते हुए राज्य के गृह मंत्री तिरुवनचूर राधाकृष्णन ने विधानसभा अध्यक्ष से यह सुनिश्चित कराने के लिए कहा कि इस तरह की घटनाएं विधानसभा में न घटें और उन्होंने अपने सदस्यों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed