{"_id":"28709","slug":"national-28709","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म, नहीं हुआ राष्ट्रपति पर फैसला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म, नहीं हुआ राष्ट्रपति पर फैसला
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 16 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की कोर गुप की बैठक खत्म हो गई है । पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के आवास पर आयोजित बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर चर्चा की गई। भाजपा ने फिलहाल राष्ट्रपति की उम्मीदवारी के संबंध कोई खुलासा नहीं किया है।
बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता अनंत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में राष्ट्रपति की उम्मीदवारी पर कोई फैसला नहीं हुआ है। इस संबंध में फैसला कल 11 बजे होने वाली एनडीए के घटक दलों की बैठक के बाद लिया जाएगा।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और स्वयं प्रणब मुखर्जी के सभी दलों से समर्थन करने की अपील के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा एनडीए के सहयोगी दलों के साथ बैठक कर प्रणब की उम्मीदवारी पर मुहर लगा सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि एनडीए प्रणब दा के नाम पर मुहर लगाकर अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम आगे कर सकती है। एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह का नाम सामने आ रहा है।