फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   women-pelted-stone-on-police-in-Uttar-Pradesh

फिर पिटे उत्तरप्रदेश के पुलिसवाले

Mon, 11 Jun 2012 12:00 PM IST
मंशाछापर(कुशीनगर)/ब्यूरो
मंशाछापर(कुशीनगर)/ब्यूरो Updated Mon, 11 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
women-pelted-stone-on-police-in-Uttar-Pradesh
उत्तरप्रदेश की पुलिस एक बार फिर पिटी। इस बार कुशीनगर जिले की जटहां पुलिस को शनिवार देर रात खेसिया गांव में एक व्यक्ति को हिरासत में लेना भारी पड़ा। गुस्साई महिलाओं ने पुलिस पर ईंट पत्थर चलाए, कुछ पुलिस वालों की पिटाई कर आरोपी को छुड़ा लिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इस मामले में थानाध्यक्ष की तहरीर पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


जटहां बाजार थानाक्षेत्र के खेसिया गांव निवासी रामलोचन गुप्ता की 26 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मृतक के परिजनों और पड़ोसियों को बार-बार थाने लाकर पूछताछ कर रही है। शनिवार रात नौ बजे पुलिस ने मृतक की पहली पत्नी के दूसरे नंबर के पुत्र आनंद को हिरासत में ले लिया। इसके बाद रात 11 बजे थानाध्यक्ष हरिश्चंद लाव लश्कर के साथ पुन: खेसिया पहुंचे तथा मृतक के घर के सामने जीयन के घर पर छापा मारा। छत पर सो रहे जीयन को लेकर जैसे ही पुलिस जाने लगी, घर की महिलाओं ने ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया तथा एक दारोगा तथा कुछ सिपाहियों की धुनाई कर जीयन को छुड़ा लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चारों तरफ से घिरा देख पुलिस ने हवाई फायरिंग की तब पुलिस वाले वहां से निकल सके। पुलिस वालों का कहना है कि आरोपी ने फायर किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र राम की तहरीर पर जीयन, राजन व उमा के खिलाफ धारा 307, 332, 353, 336, 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ सदर ने पुलिस फायरिंग से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed