फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   will-mamta-agree-on-pranab-for-president-post

राष्ट्रपति पद के लिए प्रणब के नाम पर ममता राजी?

Mon, 11 Jun 2012 12:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 11 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
will-mamta-agree-on-pranab-for-president-post
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। संप्रग सरकार ने इस मुद्दे पर सभी घटक दलों के बीच आम सहमति बनाने की कोशिशें परवान चढ़ानी शुरू कर दी हैं। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व प्रणब के नाम का औपचारिक रूप से ऐलान करने से पहले ममता की सहमति भी चाहता है। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल को विशेष पैकेज देकर ममता को मनाया जा सकता है।
विज्ञापन


हालांकि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी इस पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पर अभी भी चुप्पी साधे हैं। वहीं भाजपा ने साफ कर दिया कि इस मामले में वह अपने पत्ते संप्रग गठबंधन का उम्मीदवार घोषित होने के बाद ही खोलेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने रविवार को चेन्नई में कहा कि अभी प्रक्रिया चल रही है, आपको निश्चित ही बेहतरीन उम्मीदवार मिलेगा। शीर्ष नेतृत्व योग्य नामों पर विचार कर रहा है। इसे लेकर सभी घटक दलों के बीच भी आम सहमति बनाई जाएगी। खुर्शीद के अनुसार देश का राष्ट्रपति ऐसा व्यक्ति होना चाहिए, जिसके नाम पर अधिक से अधिक राजनीतिक दल सहमत हों। उम्मीद है कि हम ऐसा उम्मीदवार सामने लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रणब मुखर्जी के निर्वाचन क्षेत्र जंगीपुर में भी दादा की दावेदारी को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान सांसद अरूप चौधरी ने तो उम्मीद तक जाहिर कर दी कि मुखर्जी यहां भारत के राष्ट्रपति के तौर पर वापस आएंगे।

दो दिवसीय यात्रा के दौरान यहां पहुंचे मुखर्जी ही इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। प्रणब ने हालांकि इस मुद्दे को दबाने की कोशिश करते हुए कहा कि मुझे अपना दौरा छोटा करना होगा क्योंकि एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए मुझे रविवार शाम को दिल्ली जाना है।

दूसरी ओर, भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने हैदराबाद में कहा कि पार्टी अपना रुख संप्रग का उम्मीदवार घोषित होने के बाद ही तय करेगी। प्रणब मुखर्जी को समर्थन देने के लिए पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस को नाम तय करने दीजिए उसके बाद ही हम रणनीति का खुलासा करेंगे। हुसैन ने साथ ही कहा कि इस बार राष्ट्रपति पद का चुनाव बड़ा दिलचस्प होगा। मगर यह जरूरी नहीं कि विजेता भी सत्तारूढ़ दल का ही होगा।

इससे पहले प्रणब ने शनिवार को कहा था कि कोई भी अपनी इच्छा से राष्ट्रपति नहीं बन सकता। यह तय करना पार्टी का काम है। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी जनार्दन द्विवेदी ने भी कल स्पष्ट किया था कि अभी तक किसी भी उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इसे लेकर प्रक्रिया जारी है।


द्रमुक-रालोद प्रणब पर सहमत:-
संप्रग सरकार के कई सहयोगी दल राष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को उपयुक्त विकल्प बता चुके हैं। 5 मई को द्रमुक प्रमुख एम. करुणानिधि ने कहा था कि उन्हें प्रणब के नाम पर कोई ऐतराज नहीं है। वहीं रालोद प्रमुख अजित सिंह भी मुखर्जी को इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार बता चुके हैं।

राकांपा राष्ट्रपति चुनाव के लिए संप्रग के उम्मीदवार का समर्थन कर सकती है। इस बारे में अंतिम निर्णय पार्टी प्रमुख शरद पवार करेंगे।-- सुप्रिया सुले
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed