{"_id":"28435","slug":"national-28435","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद तिवारी पर गिरी गाज, पद से हटाया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रमोद तिवारी पर गिरी गाज, पद से हटाया
लखनऊ/एजेंसी
Updated Wed, 06 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने बुधवार को वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से हटाकर उनकी जगह प्रदीप माथुर को नामित किया। पार्टी महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने नई दिल्ली में एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने माथुर को तुरंत प्रभाव से कांग्रेस विधायक दल का नेता नामित किया है।
राहुल के इशारे पर हुई कार्रवाई
इस घटनाक्रम को पार्टी की ओर से शुरू किए गए 'सफाई अभियान' के रूप में देखा जा रहा है। यह कदम कांग्रेस महासचिव और अमेठी से सांसद राहुल गांधी के इशारे पर उठाया गया है। विधानसभा चुनाव में पार्टी को शिकस्त मिलने के बाद राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श किया था।
पार्टी के पुराने नेता हैं तिवारी
राहुल की इस पहल से पार्टी का प्रदेश संगठन सकते में है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि लंबे अरसे से पार्टी के लिए काम कर रहे तिवारी को आलाकमान का कोपभाजन बनना पड़ेगा।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि तिवारी को पार्टी लाइन से बाहर संपर्क रखने वाले नेता के रूप में जाना जाता है। उन पर समाजवादी पार्टी (सपा) नेतृत्व और सहारा इंडिया परिवार से निकटता रखने का आरोप भी लगता रहा है। तिवारी प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खास निर्वाचन क्षेत्र से नौ बार जीत चुके हैं और बुरे वक्त में भी उन्होंने कभी कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा।