{"_id":"28247","slug":"national-28247","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की बेटियों को मिला तकनीकी विवि","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली की बेटियों को मिला तकनीकी विवि
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Sep 2012 04:47 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के पहले महिला तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थापना पर दिल्ली विधानसभा ने मुहर लगा दी है। विधानसभा में बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय विधेयक, 2012 के पास किया गया। अब दिल्ली की बेटियों को तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।
इंदिरा गांधी तकनीकी संस्थान को ही विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही सीटें भी 2000 से बढ़ा कर 4200 कर दी जाएंगी । खास बात तो यह है कि इस विश्वविद्यालय में 85 प्रतिशत सीटें दिल्ली की लड़कियों के लिए ही आरक्षित होंगी।