फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   433 ambulances will run in state today

उत्तर प्रदेश में आज से चलेंगी 433 एंबुलेंस

Fri, 14 Sep 2012 01:29 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 14 Sep 2012 01:29 PM IST
विज्ञापन
433 ambulances will run in state today
उत्तर प्रदेश में 108 इमरजेंसी सेवा की शुरुआत शुक्रवार से होगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को 108 इमरजेंसी सेवा से जुड़ी 133 एंबुलेंस के साथ यूपी एंबुलेंस सेवा की 300 एंबुलेंस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पांच कालीदास मार्ग स्थित अपने आवास से मुख्यमंत्री 30 नए अस्पतालों को भी जनता को समर्पित करेंगे। शुक्रवार की दोपहर से ही इनमें ओपीडी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


देश के 22 राज्यों में चल रही 108 इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा अब यूपी में भी चलेगी। यूपी में भी इसे चलाने का जिम्मा बाकी राज्यों में इसे संचालित कर रही जीवीके इमरजेंसी मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट को दिया गया है। 108 डायल करते ही किसी भी इमरजेंसी की सूचना इसे दी जा सकती है।
विज्ञापन


जीपीएस सिस्टम के जरिए यह सेवा दुर्घटना या मरीज के समीप स्थित एंबुलेंस को वहां भेज देगी। मुख्यमंत्री इसके अलावा यूपी एंबुलेंस सेवा की 300 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बीती 22 अगस्त को इस सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री ने की थी। उस दिन 200 एंबुलेंस को जिलों में भेजा गया था। शुक्रवार को ही 30 नए अस्पतालों में ओपीडी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही मुख्यमंत्री इन अस्पतालों का लोकार्पण करेंगे, उधर अस्पतालों में मरीजों को देखना शुरू कर दिया जाएगा। इन अस्पतालों के लिए 465 डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के पदों का सृजन कर उन पर भर्ती कर ली गई है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन के साथ कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed