फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nation's fastest engine will run on track today

आज से दौड़ेगा देश का सबसे तेज इंजन 'विजय'

Wed, 06 Nov 2013 06:54 AM IST
बृजेश सिंह/दिल्ली
बृजेश सिंह/दिल्ली Updated Wed, 06 Nov 2013 06:54 AM IST
विज्ञापन
nation's fastest engine will run on track today

वाराणसी स्थित डीजल लोकोमोटिव कारखाने में तैयार नया मालवाहक इंजन विजय बुधवार से भारतीय पटरियों पर दौड़ने लगेगा।

विज्ञापन


वर्तमान मालवाहक इंजनों से ज्यादा क्षमता व गति वाला विजय इंजन में ड्राइवर के लिए एसी केबिन के साथ पहली बार इंजन में ही शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को वाराणसी पहुंचकर इसे कारखाने से रोल आउट करेंगे।

रेलवे बोर्ड के अनुसार विजय नामक यह डीजल इंजन सामान्य मालवाहक इंजनों से लगभग दो मीटर अधिक लंबा होगा। 'विजय' लंबी रेल गाड़ियों तथा मालवाहक ट्रेनों के साथ 100 किमी की रफ्तार तक दौड़ सकेगा जबकि वर्तमान इंजनों की अधिकतम रफ्तार पचास से साठ किमी प्रति घंटा ही है। ऐसा माना जा रहा है कि डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर यह इंजन सफलतापूर्वक दौड़ेगा।
विज्ञापन


वर्तमान में मालगाड़ियों के लिए बनने वाले डीजल इंजनों के निर्माण पर 4.38 करोड़ रुपये का खर्च आता है लेकिन विजय के निर्माण पर 4.17 करोड़ का ही खर्च आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से इस इंजन को अधिक उपयोगी बनाया गया है। लंबी ड्यूटी को देखते हुए ड्राइवर के लिए केबिन को एयरकंडीशन बनाया गया है। इस इंजन में ड्राइवर को सामने व साइड में दृश्यता भी पुराने इंजनों से अधिक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed