फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nation mourns on twitter on sarbjits death

'कारगिल भूल सकते हैं, सरबजीत की हत्या नहीं'

Thu, 02 May 2013 04:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 02 May 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
nation mourns on twitter on sarbjits death

सरबजीत सिंह की मौत के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। राजनीतिक जमात के अलावा अन्य क्षेत्रों की मशहूर हस्तियां भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही है।

विज्ञापन


सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर और फेसबुक पर आईं कुछ ताजा प्रतिक्रियाएं-

टि्वटर से-

भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों की सरकारों ने सरबजीत के मुद्दे पर लोगों को बरगलाया। इसका सच लोगों के सामने आना चाहिए। @narendramodi

सरबजीत पाकिस्तान के लिए वही था जो कसाब भारत के लिए। पाकिस्तान ने कसाब के लिए कभी अफसोस जाहिर नहीं किया जबकि सरबजीत को राजकीय सम्मान दिया जा रहा है। अब बताइए आतंकी कौन है। @draq_khan
विज्ञापन


कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, ये पूछकर कि एनडीए ने सरबजीत के लिए क्या किया, वही पुरानी घिसी-पिटी बातें कर रहे हैं। @drmanishkumar

अफजल गुरु की फांसी से सरबजीत की हत्या को सही नहीं ठहराया जा सकता। दो गलत बातों से एक बात सही नहीं हो जाती। अब हमें मानव जीवन का सम्मान करने की कोशिश करनी चाहिए। @shujauh Shuja-ul-Haq
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीमान खुर्शीद साहब ये माना कि सरबजीत की मौत मानवता की नाकामी है लेकिन ये आपकी नाकाबिलियत का भी नतीजा है। @nayantararai

क्या हमारा देश ऐसी सरकार के हाथ में सुरक्षित है। क्या मछुआरे सुरक्षित हैं, लद्दाख के लोग सुरक्षित हैं, क्या सरबजीत सुरक्षित है। @narendramodi_in

मैं कारगिल युद्ध को भूल सकता हूं लेकिन सरबजीत की हत्या कभी भी नहीं भूल पाऊंगा। @javedakhtarjadu

हम लोगों को सरबजीत पर हुए घातक हमले की जांच के लिए मानवाधिकार आयोग के पास जाना चाहिए। यह मानवाधिकारों के हनन का गंभीर मामला है। @thekiranbedi

भारत सरकार अपने नागरिक को स्वदेश लाने में नाकाम रही। अब सरबजीत की मौत के बाद प्रधानमंत्री उन्हें देश का बहादुर बेटा कह रहे हैं। @tavleen_singh

क्या हम लोग जानते हैं कि सालों से सरबजीत की रिहाई के लिए जो व्यक्ति लड़ा, वह पाकिस्तान का मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ही है। @sardesairajdeep

हमें अपने जवानों की कोई परवाह नहीं, हमें अपनी मातृभूमि की कोई चिंता नहीं और ना ही हमें अपने देश की महिलाओं की सुरक्षा का कोई ख्याल है। @sonamakapoor

चीन लद्दाख में 19 किलोमीटर अंदर तक घुस आया है। यह विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के लिए चीन की यात्रा के लिए उचित समय है। सरबजीत की पाकिस्तानी जेल में निर्मम हत्या कर दी गई। यह पीएम की इस्लामाबाद की यात्रा के लिए वाजिब वक्त है। @abhijitmajumder

मनमोहन सिंह जिस रास्ते नोबेल पुरस्कार पाना चाहते हैं वह सरबजीत के खून से भींग गया। @wordofthefree

हिंदुस्तान सरबजीत की मौत पर गमजदा है। @taslimanasreen

फेसबुक से-

दूर सरहद पार आखिरी सदा दे रहा था कोई
रात के आलम में न जाने आंख कहां थी खोई,
रोमांस और राजनीति का नशा यूं था सिर पर
कि कइयों के नकाब उतरे,बेपर्दा हुई साफगोई। ©-संजीव श्रीवास्तव

सरबजीत की मौत के बाद प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, सूचना प्रसारण मंत्री सभी का बयान आया लेकिन आखिर मौत के बाद क्यों..प्रेम रंजन

ईश्वर सरबजीत सिंह की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। Jayesh Kumar Journalist 

सरबजीत की आत्मा का भारत से
आह्वान है भारत के कर्णधारों
शांति के गीत, गाना छोड़ दो
दुश्मन देश के आगे अब तुम दुम
हिलाना छोड़ दो। Naveen Srivastava

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed