फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   People do not think of Godse as Guilty

'गोडसे को दोषी नहीं मानती जनता'

Mon, 29 Dec 2014 03:58 PM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
People do not think of Godse as Guilty

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशिक ने गोडसे को उच्च कोटि का दार्शनिक बताया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गोडसे की मूर्ति स्थापना की तैयारी अंतिम चरण में है। जनवरी अंत तक कार्यालय प्रांगण में मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी।

विज्ञापन


शारदा रोड अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय पर रविवार को प्रेसवार्ता कर चंद प्रकाश कौशिक ने कहा कि देश के विभिन्न शहरों में गोडसे की मूर्ति स्थापित की जाएगी। सरकार को भी इस संबंध में प्रस्ताव भेजा जाएगा। आज आम जनता गोडसे को अपराधी नहीं मानती। गोडसे बचपन से ही आरएसएस से जुड़े थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गोडसे को नहीं जानते यह बहुत शर्म की बात है। यदि लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपने शब्दों के लिए माफी नहीं मांगी तो अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश महासचिव नवीन त्यागी आगामी चुनाव 2017 में उनके सामने उतरेंगे और इसका जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्र प्रकाश कौशिक ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को टुकड़ों में बंटवा दिया। बंटवारे में हमारे देश का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा छिन गया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश रंजन, प्रदेश महासचिव नवीन त्यागी, योगेंद्र वर्मा, सुरेंद्र मित्तल आदि मौजूद रहे।

मूर्ति स्थापना स्थल पर हुई पूजा

People do not think of Godse as Guilty

शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूजा कर गोडसे के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशिक ने कहा कि गोडसे की मूर्ति उनके दिल्ली स्थित कार्यालय पर है जो जनवरी में मेरठ लाई जाएगी।

गोडसे के समर्थकों का पुतला फूंका
युवजन एकता समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में गोडसे के समर्थकों का पुतला फूंका। समिति अध्यक्ष मतीन त्यागी ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरा जीवन देश की आजादी, मानवता और अखंडता के लिए दिया, लेकिन आज कुछ लोग उनके हत्यारे का मंदिर बना रहे हैं।

समिति पदाधिकारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी। मौके पर हेमंत प्रधान, कारी तहसीन, हाफिज आमिर, वसीम नराड़ा, शाहबाज अंसारी, इंतजार महलवाला, जुनैद सैफी, कारी कफिल, अरबाज राणा आदि मौजद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed