गोडसे की मूर्तियों के खिलाफ उनकी ही भतीजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाने की मुहिम में हिंदू महासभा जोरशोर से जुटी हुई है, जबकि गोडसे की भतीजी ने ही इसका विरोध किया है। गोडसे की भतीजी हिमानी सावरकर ने कहा है कि ऐसा करने से गोडसे की छवि धूमिल होगी। ऐसा लगेगा मानो वे धूर्त हत्यारे या आतंकी थे, जो कि वे नहीं थे।
हिमानी सावरकर 'अभिनव भारत' संगठन की मुखिया भी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को अन्य जरूरी मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, ना कि मूर्तियां लगाने पर। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से गोडसे की छवि को नुकसान हो रहा है।
हिमानी का बयान ऐसे समय आया है, जब हिंदू महासभा पूरे देश में गोडसे की मूर्तियां स्थापित करने का अभियान चला रही है। गोडसे हिंदू महासभा के ही सदस्य थे। बाद में उन्होंने अतिवादी संगठन हिंदू राष्ट्र दल बना लिया था।
गोडसे पागल नहीं थे और सुपारी किलर भी नहीं
नाथूराम गोडसे की छोटे भाई गोपाल गोडसे की बेटी हिमानी सावरकर ने कहा कि मूर्ति को लेकर हो रहे विवाद के कारण लोग नाथूराम गोडसे का अपमान कर रहे हैं। गोडसे को गांधी की हत्या के लिए फांसी पर चढ़ा दिया गया था।
उन्होंने कहा कि गोडसे एक देशभक्त थे। उनकी इच्छा थी कि वह जो भी करें उसकी सजा उन्हें दी जाए। वह पागल नहीं थे, और सुपारी किलर भी नहीं थे। उल्लेखनीय है कि गोडसे की भतीजी हिमानी का विवाह हिंदू महासभा के ही एक अन्य नेता वीडी सावरकर के भतीजे से हुआ है।
महात्मा गांधी की हत्या के आरोप में सावरकर पर भी मुकदमा चला था। महात्मा गांधी की 30 जनवरी, 1948 को हत्या हुई थी।
अभिनव भारत पर भी बम धमाके कराने का आरोप
गांधी हत्या के मामले में हिमानी के पिता गोपाल गोडसे का भी 18 साल की सजा हुई थी। हिमानी ने कहा कि गोडसे के विचारों और उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या क्योंकि, उन कारणों का प्रचार किया जाए तो भारत में इतिहास पढ़ाने का तरीका बदल सकता है।
उन्होंने कहा कि गोडसे को उचित तरीके से समझने की आवश्यकता है, न कि विवादों के जरिए। हिमानी अभिनव भारत की मुखिया हैं। संगठन पर महाराष्ट्र में हुए बम धमाकों में शामिल होने का आरोप भी है।
हिमानी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी गोडसे के नाम का इस्तेमाल ब्राह्मणों की छवि खराब करने के लिए भी करती रही है।
हिंदू महासभा गोडसे की प्रतिमा लगाने पर अड़ी
हिमानी सावरकर के बयानों की प्रतिक्रिया में हिंदू महसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशिक ने कहा है कि संगठन की योजना देश भर में गोडसे की प्रतिमा स्थापित करने की है। इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गोडसे की भतीजी जो भी सोचती हूं, लेकिन हमें ये समझना कि पिछले 50 सालों में महात्मा गांधी के बारे में बहुत अधिक प्रचार किया गया है। उन्हें मारा गया ये सभी जानते हैं, लेकिन लोगों को ये नहीं पता की उन्हें क्यों मारा गया?
कौशिक ने कहा कि गांधी बनाम गोडसे की बहस शुरु करने के लिए कम से कम उनकी प्रतिमा लगाना बहुत जरूरी है।