{"_id":"6ff18936-e349-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"nasimuddin-siddique-babu-singh-kushwaha-ranganath-mishra-will-face-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती के तीन सिपहसलारों पर चलेगा मुकदमा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मायावती के तीन सिपहसलारों पर चलेगा मुकदमा
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग आदि के आरोपों में घिरे मायावती सरकार के तीन मंत्रियों नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बाबू सिंह कुशवाहा और रंगनाथ मिश्र के खिलाफ राज्य सरकार ने सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) को कार्रवाई करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विजिलेंस ने अप्रैल माह में पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के खिलाफ चल रही जांच में आरोप सही पाते हुए उनके विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल करने की और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी व बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने की राज्य सरकार से अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
सरकार ने विजिलेंस को पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13 (1) ई व 13 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
सरकार ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा द्वारा की गई जांच के आधार पर विजिलेंस को खुली जांच करने के आदेश दिए थे। विजिलेंस जांच में उनकी आय के मुकाबले व्यय ज्यादा निकला था।