फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nasim Zaidi became the new Chief Election Commissioner.

नसीम जैदी बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त

Sun, 19 Apr 2015 08:41 PM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
Nasim Zaidi became the new Chief Election Commissioner.

नसीम जैदी ने देश के 20वें मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने एचएस ब्रह्मा का स्थान लिया है। वे जुलाई 2017 तक इस पद पर बने रहेंगे।

विज्ञापन


नई जिम्मेदारी संभालने के बाद रविवार को जैदी ने कहा कि वे खुद को विशेषाधिकृत और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्हें मालूम है कि उनके कंधों पर मुश्किल काम की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि त्रुटिहीन मतदाता सूची के आधार पर हर हाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी होगी।

चुनाव आयुक्त के दो पद हैं रिक्त

Nasim Zaidi became the new Chief Election Commissioner.

नसीम जैदी ने बताया कि आयोग स्वतंत्रता, पारदर्शिता और समग्रता के सिद्घांतों पर आधारित कुशल चुनाव प्रबंधन के लिए रणनीति तैयार करेगा। साथ ही मतदाताओं को बड़े पैमाने पर जागरूक भी किया जाएगा।

जैदी ने कहा कि वे चुनाव आयोग को पारदर्शी और सक्रिय संगठन बनाना चाहेंगे। समाज के सभी वर्गों की समग्रता और आसान पंजीकरण जैसे मतदाता केंद्रित कार्यक्रम उनकी प्रमुखता सूची में शामिल होंगे।

जैदी 2012 से चुनाव आयुक्त के पद पर थे। अभी चुनाव आयुक्त के दो पद रिक्त हैं। 1976 बैच के आईएएस अधिकारी जैदी यूपीए कार्यकाल में नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सचिव भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed