फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi woos mamata banerjee

मिशन 2014: मोदी की बातों से झलकी 'ममता'

Wed, 10 Apr 2013 01:11 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 10 Apr 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
narendra modi woos mamata banerjee

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मिशन 2014 को गति देने के लिए पहला कदम बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


कोलकाता पहुंचकर मोदी ने जिस तरह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ की और ममता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह मोदी से मिली प्रशंसा को खारिज नहीं किया।

यह मोदी व भाजपा के लिए उम्मीद जगाने वाला है। माना जा रहा है कि इससे भाजपा के लिए भावी राजनीति की आशाएं जगेंगी।

मोदी अपने अभियान के तहत मंगलवार को कोलकाता में थे। हालांकि उनकी मंजिल अभी बहुत दूर है, लेकिन शुरुआती संकेत सकारात्मक मिले हैं। खासतौर पर ममता ने मोदी की किरकिरी नहीं होने दी।
विज्ञापन


कोलकाता में मोदी ने अपने रुख के अनुसार यूपीए सरकार पर जमकर हमला बोला लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ की।

दिल्ली में राज्य की वार्षिक योजना को योजना आयोग से हरी झंडी दिखाने दिल्ली आई ममता ने भी मोदी की प्रशंसा को स्वीकार कर लिया।

उन्होंने कहा कि यदि एक मुख्यमंत्री किसी दूसरे सीएम के कामकाज की तारीफ करता है तो इसमें राजनीति नहीं तलाशनी चाहिए। इसे सामान्य प्रशंसा के तौर पर ही लिया जाना चाहिए। ममता के इस बयान से भाजपा के लिए कुछ उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पश्चिम बंगाल की राजनीति के चलते ममता के लिए मोदी के साथ खड़ा दिखना आसान नहीं है क्योंकि प्रदेश में 34 फीसदी अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हैं और ममता को वामपंथियों से लड़ने के लिए मोदी से दूरी बनाए रखना मजबूरी भी है।

इसके बावजूद उन्होंने मोदी को लेकर नीतीश कुमार की तरह तीखे तेवर नहीं दिखाए। दूसरी ओर भाजपा ने कहा है कि सवाल किसी की प्रशंसा का नहीं है, बल्कि मोदी ने गैर कांग्रेसी सरकारों के साथ यूपीए सरकार के सौतेले व्यवहार को आवाज दी है।


पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार संघीय ढांचे को तबाह करने में जुटी है। केंद्र गैर कांग्रेसी सरकारों के साथ जो सौतेला व्यवहार कर रही है, उसे मोदी ने सच्चाई के साथ सामने रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed