फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi will take over command of bjp campaign

मोदी ही संभालेंगे चुनाव अभियान समिति की कमान

Thu, 30 May 2013 09:22 AM IST
हरीश लखेड़ा/नई दिल्ली
हरीश लखेड़ा/नई दिल्ली Updated Thu, 30 May 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
narendra modi will take over command of bjp campaign

दिल्ली के तख्त की सियासी जंग के लिए भाजपा की चुनाव अभियान समिति की कमान नरेंद्र मोदी ही संभालेंगे।

विज्ञापन


वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की सलाह को नजरअंदाज कर पार्टी नेतृत्व में मोदी को लेकर लगभग सहमति बन चुकी है। पार्टी के गोवा सम्मेलन में चुनाव अभियान समिति का ऐलान हो जाने की संभावना है।

आडवाणी चाहते हैं कि पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी को चुनाव अभियान समिति का जिम्मा सौंपा जाए। वे पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को यह सलाह दे चुके हैं। राजनाथ इस पर अमल करने के नतीजों को भी जानते हैं कि ऐसा करने पर मोदी नाराज हो जाएंगे।
विज्ञापन


गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक के बाद से ही पार्टी नेतृत्व इस पर सहमत रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए अभियान समिति की कमान मोदी को सौंपी जाए। इसलिए पार्टी अब इस फैसले में संशोधन करने की भी सोच नहीं रही है। मोदी को लेकर पार्टी नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं का इतना ज्यादा दबाव है कि भाजपा को उन्हें किसी न किसी रूप में आगे लाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मोदी के नेतृत्व में बनने वाली चुनाव अभियान समिति में लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल करने की योजना है। गडकरी को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।


यह तो साफ हो गया है कि गडकरी को अभियान समिति की कमान नहीं मिलेगी। राजनाथ ने इसके लिए आडवाणी को साफ संकेत दे दिए हैं।

यह समिति लोकसभा की सियासी जंग के साथ ही दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड आदि राज्यों के विधानसभा के चुनावों को भी देखेगी।

एनडीए में खासतौर पर जदयू के ऐतराज को देखते हुए भाजपा मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने के मामले में हिचक रही है। ऐसे में मोदी को चुनाव अभियान समिति की कमान सौंप कर पार्टी अपने इरादों का भी संदेश दे देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed