{"_id":"de484abe-263e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-will-go-to-bihar-for-participating-in-last-rite-of-kailashpati-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाशपति की अंत्येष्टि में भाग लेने मोदी पहुंचे पटना ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कैलाशपति की अंत्येष्टि में भाग लेने मोदी पहुंचे पटना
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 04 Nov 2012 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र के अंत्येष्टि में भाग लेने रविवार को पटना पहुंचे। वह पटना में लगभग आधे घंटे रुके और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पटना पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नरेबाजी की। कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
कैलाशपति मिश्र को श्रंद्घांजलि अर्पित करने के लिए लाल कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और अनंत कुमार के भी पटना पहुंचने की उम्मीद है। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल में कैलाशपति मिश्र 7 मई 2003 से सात जुलाई 2004 तक गुजरात के राज्यपाल रहे थे।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध के कारण मोदी 2005 और 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजग उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार नहीं कर सके थे। मिश्र के पटना स्थित आवास पर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
कैलाशपति के निधन पर बिहार में एक दिन का राजकीय शोक
कैलाशपति मिश्र के निधन पर बिहार में आज एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पिछले छह-सात दशकों के सार्वजनिक जीवन में मिश्र के विशिष्ट योगदान के लिए बिहार सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
इसके तहत सभी सरकारी कार्यालयों पर फहरा रहे राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया गया है। गौरतलब है कि प्रखर राजनेता और प्रसिद्ध समाजसेवी रहे मिश्र का कल दोपहर राजधानी पटना में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ यहां गंगा नदी के तट पर संपन्न होगा।