फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi will decide next about maharashtra govt.

शिवसेना ने घुटने टेके, मोदी दरबार में 'महाराष्ट्र सरकार'

Tue, 28 Oct 2014 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Oct 2014 08:20 AM IST
विज्ञापन
narendra modi will decide next about maharashtra govt.

भाजपा महाराष्ट्र में अल्पमत सरकार बनाएगी या शिवसेना के साथ मिलकर साझा सरकार, फिलहाल इस पर रहस्य बरकरार है। शिवसेना के घुटने टेकने के बावजूद पार्टी भावी सरकार के समीकरण पर पत्ते नहीं खोल रही। पार्टी ने फिलहाल अल्पमत सरकार बनाने का विकल्प खुला रखा है। माना जा रहा है कि इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दो दिन में फैसला करेंगे।

विज्ञापन


शिवसेना के सोमवार को अचानक बिना शर्त समर्थन का संकेत देने के बावजूद भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। चूंकि एनसीपी ने विधानसभा में मतदान के दौरान गैरहाजिर रहने की बात कही है, ऐसे में भाजपा को अपनी सरकार के लिए तात्कालिक कोई संकट नहीं दिख रहा है। इसलिए वह शिवसेना को साथ लेने के मामले में बहुत सोच समझ कर फैसला करना चाहती है। भाजपा महाराष्ट्र में साझा सरकार बनाए या अल्पमत सरकार, इस बारे में फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस संबंध में फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है, इसलिए पार्टी फिलहाल अल्पमत सरकार बनाने के विकल्प पर कायम है। सूत्र के मुताबिक ज्यादा संभावना अल्पमत सरकार की ही है, क्योंकि शिवसेना के हथियार डालने से पहले भी पार्टी ने जरूरत पड़ने पर शिवसेना को बाद में सरकार में शामिल करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को बिना शर्त समर्थन देगी शिवसेना

narendra modi will decide next about maharashtra govt.

महाराष्ट्र में अल्पमत की सरकार बनाने की तैयारी कर चुकी भाजपा को सोमवार को शिवसेना की ओर से सकारात्मक संकेत मिला। अपनी शर्तों पर समर्थन देने की हुंकार भर रही शिवसेना अपने रुख से पीछे हटी है। पार्टी का कहना है कि भाजपा जिसे भी मुख्यमंत्री बनाएगी, शिवसेना उसका समर्थन करेगी। हालांकि पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए नितिन गडकरी को अपनी पसंद बताया है।

वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को हो रही है, जिसमें पार्टी अपना नेता चुनेगी। इसमें देवेंद्र फडनवीस के नाम पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा राज्य की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अब 31 अक्तूबर को वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

उपमुख्यमंत्री पद और अहम मंत्रालयों की मांग को भाजपा द्वारा ठुकराए जाने और रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाय पार्टी में पार्टी सांसदों के शामिल होने के बाद शिवसेना के रुख में बदलाव नजर आया। विधानसभा चुनाव और नतीजों के बाद भाजपा पर हमला करने वाली शिवसेना अब कोई शर्त नहीं थोपना चाहती है। वह भाजपा की अगुवाई में नई सरकार में शामिल होने के लिए तैयार है।

शिवसेना की पहली पसंद गडकरी

narendra modi will decide next about maharashtra govt.

पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा गया है कि देवेंद्र फडनवीस हों या फिर कोई और भाजपा जिसे भी मुख्यमंत्री बनाएगी, शिवसेना उसका समर्थन करेगी। हालांकि उसने अपनी पहली पसंद गडकरी को बताया है। शिवसेना के रुख के बाद अब राज्य में दोनों दलों की गठबंधन सरकार के बनने की उम्मीद बढ़ गई है।

इस बीच शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के दूत के रूप में सुभाष देसाई और सांसद अनिल देसाई ने दिल्ली में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह की तारीख 30 से बढ़ाकर 31 अक्तूबर शाम चार बजे निश्चित की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यस्तता के चलते तिथि में बदलाव किया गया है।

मतदान के दौरान विधानसभा से गैरहाजिर रहेगी एनसीपी

एनसीपी प्रमुख शरद पवार का कहना है कि यदि विधानसभा में भाजपा सरकार को बहुमत साबित करने के लिए मतदान का सामना करना पड़ा तो पार्टी के विधायक गैरहाजिर रहेंगे। पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि हम नई सरकार को अस्थिर करने के पक्ष में नहीं हैं। राज्य की जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है, इसलिए पार्टी का फैसला है कि न हम सरकार का समर्थन करेंगे और न ही विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed