फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi will be in delhi between political boom

सियासी उफान के बीच आज दिल्ली में होंगे मोदी

Wed, 06 Feb 2013 12:13 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 06 Feb 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
narendra modi will be in delhi between political boom

प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर अपने नाम पर मचे सियासी उफान के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली आ रहे हैं। मोदी 12 फरवरी को साधु-संतों का आशीष लेने इलाहाबाद कुंभ जाएंगे, लेकिन वहां पर बुधवार से शुरू हो रहे विहिप के संत सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन


मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज आफ कॉमर्स में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राजनाथ सिंह के भाजपा की कमान संभालने के बाद मोदी की यह दूसरी दिल्ली यात्रा है। माना जा रहा है कि इस मौके पर मोदी कांग्रेस के जयपुर चिंतन शिविर से लेकर गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के हिंदू आतंकवाद संबंधी बयान पर भी अपना पक्ष सामने रख सकते हैं। मोदी की यात्रा को लेकर पार्टी भी काफी उत्साहित है।
विज्ञापन


बुधवार से इलाहाबाद कुंभ में शुरू हो रहे विहिप के सम्मेलन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर मोदी के नाम के सामने लाए जाने की संभावना है। इस सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ भी शामिल हो रहे हैं लेकिन मोदी इसमें हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का एक गुट सक्रिय है कि साधु-संतों के सम्मेलन में आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम उम्मीदवार के लिए मोदी का नाम उछला जाए। खुद विहिप अध्यक्ष अशोक सिंहल भी मोदी का समर्थन कर चुके हैं और भाजपा में भी यह मांग जोर पकड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed