जहां कोई पीएम नहीं गया, वहां जाएंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल के अंत तक इस्राइल की यात्रा पर जा सकते हैं। इस्राइल के गठन के बाद से अब तक किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने उस मुल्क की यात्रा नहीं की है। मोदी ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।
भारत और इस्राइल के बीच राजनयिक रिश्तों की शुरुआत दो दशक पहले हुई थी। अंततराष्ट्रीय स्तर पर दोनों ने कई मुद्दों पर एक दूसरे का सहयोग किया है।
प्रधानमंत्री की यात्रा की तारीख अब तक तय नहीं हुई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि इस्राइल की यात्रा के साथ ही प्रधानमंत्री फिलिस्तीन और जॉर्डन की यात्रा भी कर सकते हैं।
विदेश मंत्रालय के एक साल के कामकाज का लेखाजोखा पेश करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस्राइल यात्रा की तारीख अब तक तय नहीं हुई है, हालांकि उस पर काम किया जा रहा है।
ईरान के दौरे पर भी जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
अंग्रेजी अखबार दी हिंदू के मुताबिक, प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारियों के लिए जुलाई में एक उच्च स्तरीय टीम इस्राइल की राजधानी तेल अवीव का दौरा कर सकता है। मोदी जून में गुट निरपेक्ष देशों के मंत्रियों की बैठक के लिए ईरान की राजधानी तेहरान भी जाएंगे।
विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में वेनजुएला की राजधानी की कैराकस में होने वाले गुट निरपेक्ष देशों के सम्मेलन में शामिल होंगे या नहीं?
भारत ने इस्राइल के साथ राजनयिक रिश्तों की शुरुआत दो दशक पहले की थी। 2000 में राजग सरकार के कार्यकाल में जसवंत सिंह इस्राइल की यात्रा करने वाले पहले विदेश मंत्री बने। इस्राइली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने 2003 में भारत का दौरा किया था।
मोदी ने पिछले साल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक बैठक में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहु से मुलाकात की थी। फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास भी उस समय न्यूयॉर्क में ही थी, लेकिन विदेश मंत्रालय ने उनके और मोदी बीच मुलाकात की प्रयास नहीं किया था।