फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi was ready to take sushma swaraj resignation in lalit modi case

सुषमा का इस्तीफा लेने के लिए तैयार थे पीएम मोदी

Mon, 22 Jun 2015 07:57 AM IST
Updated Mon, 22 Jun 2015 07:57 AM IST
विज्ञापन
narendra modi was ready to take sushma swaraj resignation in lalit modi case

ललित मोदी कांड से अपनी सरकार की छवि पर लग रहे दाग से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के मामले में पहले दिन ही फैसला लेना चाहते थे। लेकिन संघ नेतृत्व, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के संयुक्त आग्रह ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

विज्ञापन


अगले दिन ललित मोदी प्रकरण की आंच में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह के आ जाने से मामला बेहद पेचीदा हो गया।

अब इस पेचीदा उलझन को सुलझाने की जिम्मेदारी गृह मंत्री राजनाथ सिंह संभाल रहे हैं और इस पूरे प्रकरण में वह उसी तरह एनडीए के संकट मोचक बनकर उभरे हैं जैसे कभी यूपीए में प्रणब मुखर्जी हुआ करते थे।
विज्ञापन

संघ ने प्रधानमंत्री को सुषमा को इस्तीफा लेने से रोका

narendra modi was ready to take sushma swaraj resignation in lalit modi case

यह जानकारी देने वाले संघ और भाजपा के सूत्रों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस को अपनी नीति बनाने वाले प्रधानमंत्री पहले दिन जब मीडिया में सुषमा स्वराज द्वारा ललित मोदी की मदद करने का मामला सामने आया, तभी उनसे इस्तीफा लेने का मन बना चुके थे।

उन्होंने अपनी मंशा से संघ नेतृत्व को अवगत कराया तो संघ ने उन्हें फिलहाल ऐसा न करने की सलाह दी।

इसके बाद संघ नेतृत्व ने राजनाथ सिंह को जिम्मेदारी दी कि वह इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करें। गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह प्रधानमंत्री से मिलने गए। उनके बीच लंबी बातचीत हुई। इसमें प्रधानमंत्री ने सरकार, पार्टी और अपनी छवि का हवाला दिया। लेकिन गृह मंत्री ने सुषमा के कद, वरिष्ठता और महत्व का हवाला देते हुए कहा कि तत्काल ऐसा करने से विपक्ष के हौसले बुलंद हो जाएंगे।

सुषमा ने राजना‌थ से मिलकर की इस्तीफे की पेशकश

narendra modi was ready to take sushma swaraj resignation in lalit modi case

उन्होंने यह भी कहा कि संघ नेतृत्व, अन्य मंत्रियों और पार्टी की राय भी इस मामले में जल्दबाजी और मीडिया व विपक्ष के दबाव में कोई फैसला न करने की है। तय हुआ कि पार्टी सुषमा के बचाव में खड़ी होगी।

इधर, विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा, लेकिन उनसे राजनाथ से बात करने को कहा गया। प्रधानमंत्री से मिलने के बाद राजनाथ और शाह ने मानवीय आधार का हवाला देते हुए सुषमा का बचाव किया।

जबकि संघ ने अपने वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार से बयान दिलवाकर अपना रुख पहले स्पष्ट कर दिया था। इसके बाद राजनाथ और सुषमा की बात हुई, जिसमें सुषमा ने इस्तीफे की पेशकश भी की, जिसे नहीं माना गया।

विज्ञापन

वसुंधरा पर आरोप लगने के बाद पेचीदा हो गया मामला

narendra modi was ready to take sushma swaraj resignation in lalit modi case

संघ नेतृत्व के करीबी एक नेता के मुताबिक लेकिन तब तक किसी को यह अनुमान नहीं था कि मामला इतना जटिल हो जाएगा।

अगले दिन ललित मोदी के वकील द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों से ललित मोदी के पक्ष में वसुंधरा राजे के कथित हलफनामे और बाद में उनके बेटे और भाजपा सांसद दुष्यंत की कंपनी के शेयरों की ललित मोदी द्वारा कई सौ गुना दामों पर खरीद के बाद मामला खासा पेचीदा हो गया।

अब एक तरफ हमलावर विपक्ष और मीडिया के सवालों से प्रधानमंत्री की बेदाग छवि के बिगड़ने का खतरा तो दूसरी तरफ विदेश मंत्री और राजस्थान की मुख्यमंत्री के इस्तीफे से पार्टी और सरकार के भीतर बनने- बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed