फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi- viza-america-gujrat-riot-2002

अमेरिका में नरेंद्र मोदी को वीजा देने का विरोध

Sat, 17 Aug 2013 12:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 17 Aug 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
narendra modi- viza-america-gujrat-riot-2002
गुजरात दंगों का भूत नरेन्द्र मोदी का पीछा छोड़ता नहीं लगता है। हर बात पर नरेंद्र मोदी का लेना और देना गुजरात दंगों पर ही आकर रुक जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
विज्ञापन


अमेरिका में उच्च पद पर बैठे एक अधिकारी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिका वीजा देने का विरोध किया है। अमेरिकी अधिकारी ने इस बात का विरोध किया है कि वर्ष 2002 में गुजरात में हुए दंगों में नरेंद्र मोदी की भूमिका संदिग्ध थी।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र आयोग में इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम की वाइस चेयरवुमेन कट्रीना लेंटास स्वेट ने कहा कि नरेंद्र मोदी को अमेरिका वीजा का फायदा नहीं दिया जा सकता है। क्योंकि मोदी के करीबी लोग 2002 के गुजरात दंगों में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत से अनसुलझे सवाल हैं। साथ ही ऐसे कई आरोप है जिन्हें खारिज नहीं किया जा सकता है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक उन्होंने भारत के अगले प्रधानमंत्री के पद पर मोदी की उम्मीदवारी के सवाल पर कहा कि यह दूसरे देश का मुद्दा है। कोई भी अकेला व्यक्ति इस बात को तय नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed