फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi vijay shankhnaad rally in varanasi

मोदी की शंखनाद रैली, कब-कब क्या हुआ?

Fri, 20 Dec 2013 05:12 PM IST
शैलेष शुक्ला/ अमर उजाला, वाराणसी
शैलेष शुक्ला/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 20 Dec 2013 05:12 PM IST
विज्ञापन
narendra modi vijay shankhnaad rally in varanasi

3.22 बजेः मोदी ने कहा कि राजनाथजी बता रहे थे कि कांग्रेस हमें क्या-क्या कहती है। हमें चोर कहते हैं। हां हम चोर हैं, हमने कांग्रेस की नींद चुराई है, उनके नेताओं का चैन चुरा लिया है।

विज्ञापन


3.20 बजेः
मोदी ने कहा कि हैरान हूं कि गरीबों से कितनी नफरत है। यूपीए के एक नेता ने कहा कि चायवाला! क्या चाय बेचकर, मेहनत करके खड़ा होना पाप है क्या, कलंक है क्या? गरीबों की बात करने वाले लोग खुलेआम बोल रहे हैं। चाय बेचने वाला पीएम बन सकता है। अगर देश की जनता आशीर्वाद दे, तो खेत में काम करने वाला भी पीएम बन सकता है। फुटपाथ पर पॉलिश करने वाला भी पीएम बन सकता है। हमें चाय बेचना मंजूर है, देश बेचना मंजूर नहीं।
विज्ञापन


देखें:- वाराणसी में मोदी, एक्सक्लूसिव तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


3.18 बजे:
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता है जिनका मानना है कि गरीबी-वरीबी कुछ नहीं होता है। मन की अवस्था होती है। शाम को घर में जब चूल्हा न जले तो पता चलता है कि गरीबी क्या होता है। ये जो अहंकार है जो लोग गरीबों को अपनी जेब मानते हैं। उनसे अपील करता हूं कि ऐसा सोचने वाले लोगों को उखाड़ फेंके।

3.15 बजेः
मोदी ने कहा कि चुनाव करीब आते हैं, तो यह लोग गरीब-गरीब की माला जपने लगते हैं और सोचते हैं कि उनका साथ मिल जाए, तो नैय्या पार हो जाए। अगर गरीबों को तबाह करने का दोषी है, तो एक परिवार है। इनकी मानसिकता भी खराब है। गरीबी क्या होती है, इसे देखने के लिए जाना नहीं पड़ता, क्योंकि हमने बचपन गरीबी में बिताया है।



3.10 बजेः
मोदी ने कहा कि दिल्ली की सरकार धान को सड़ने देती है। सुप्रीम कोर्ट कहता है कि गरीबों में बांट दो। लेकिन सरकार उन्हें सड़ने देती है। जिस किसान ने पसीना बहाकर धान पैदा किया, उसे 80 पैसे की दर से शराब पीने वालों को बेच देते हैं। हैरानी है कि किसी देश के शासक ऐसे हो सकते हैं। किसान और गरीब की मेहनत इस तरह लुटाई जाती है। किसानों का अपमान है यह। देश के गरीबों का मजाक है यह।

3.05 बजेः भाजपा के पीएम पद के दावेदार ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास के इंजन के रूप में उभर सकता है। इसे सांसदों की संख्या बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाना गलत है। आप रामराज्य की विरासत के धनी हो। फिर भी मुसीबत क्यों हैं? क्योंकि आपने सही सरकार नहीं चुनी। सही नेता नहीं चुना। जिस दिन ऐसा होगा, उस दिन उत्तर प्रदेश देश को आगे बढ़ाएगा।

3 बजेः
मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में कहा जाता है कि यहां किसी एक दल की सरकार नहीं बनती। यह राज्य का अपमान है। क्या उत्तर प्रदेश का इस्तेमाल केवल सांसदों की संख्या बढ़ाने के लिए है? मेरी सोच इतनी सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश के विकास के बिना हिंदुस्तान का विकास नहीं हो सकता।

चुनावी फाइनलः गांधी फैमिली पर मोदी के हमले तेज

2.55 बजेः
मोदी ने कहा कि लोग सवाल करते हैं कि कांग्रेस ने खराब कर दिया और मुझसे पूछते हैं कि आप क्या करेंगे, बताइए? दोस्तों में बोलता नहीं हूं, करके दिखाता हूं! मैं वादे नहीं, इरादे लेकर आया हूं।

2.50 बजेः
मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार ने उत्साह और उमंग के साथ गंगा साफ करने के लिए योजना बनाई। प्रचार किया। लोगों को लगा कि अब कुछ होगा। भरोसा हुआ। उन्हें सत्ता भी दी। पांच साल में तीन मीटिंग करने के सिवा कोई काम नहीं किया।


2.45 बजेः गंगा के नाम पर हजारों करोड़ लुटाए गए। जनता जवाब मांगती है। गंगा साफ करने के लिए क्या किया, कब किया, कैसे किया? जो गंगा नहीं संभाल सकते, देश क्या संभालेंगे। अगर गंगा साफ करनी है, तो पहले दिल्ली और लखनऊ को शुद्ध करना होगा।

2.42 बजेः
मोदी ने कहा कि सोमनाथ की धरती से आया, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने। उन्होंने कहा कि 2014 का चुनाव कोई दल नहीं लड़ेगा। इन चुनावों का नेतृत्व कोई व्यक्ति नहीं करेगा। इस देश की जनता लड़ने वाली है।

2.40 बजेः नरेंद्र मोदी ने अपना भाष्ाण्ा शुरू किया।

2.35 बजेः राजनाथ सिंह ने कहा कि पांच में से चार राज्यों में भाजपा ने अपना विजय पताका फहराया है। दिल्ली में कांग्रेस एक इनोवा कार में सिमट गई

2.30 बजेः राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस गरीबी का मजाक उड़ाती है। 12 रुपए में भरपेट खाना मिलने की बात करती है।

2 बजेः
मंच पर पहुंचे नरेंद्र मोदी। उनके साथ्ा राजनाथ्ा सिंह और कल्याण सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

1.50 बजेः
नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से सभास्थल पर पहुंच गए हैं।

1.40 बजेः मंदिर से लौटते वक्त नरेंद्र मोदी कुछ मुस्लिम श्रद्धालुओं से भी मिले

1.30 बजेः
बाबा विश्वनाथ मंदिर के पुजारी ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने बाबा के सामने प्रधानमंत्री बनने का संकल्प लिया है।

पढ़ें,2014: कौन बनेगा प्रधानमंत्री राहुल, मोदी या कोई और?

1.15 बजेः नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह मंदिर से बाहर आए। अब वे लोग रैली स्थल की ओर रवाना हो रहे हैं।

12.25 बजेः नरेंद्र मोदी फिलहाल बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उनके साथ भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और महापौर मौजूद हैं।

12.15 बजेः
नरेंद्र मोदी बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंच गए हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

12.10 बजेः
श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ मंदिर जाने से रोका गया। लेकिन उसके करीब ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे नमाजियों को जाने दिया जा रहा है।

12.05 बजेः नरेंद्र मोदी संकटमोचक मंदिर पहुंचे। इससे पहले वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय गए थे।

11.55 बजेः मोदी के बनारस पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका।

narendra modi
















11.50 बजेः रैली स्थल पर करीब 40-50 हजार लोगों की भीड़ बताई जा रही है। कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। मोदी करीब डेढ़ बजे रैली को संबोधित करेंगे।

11.45 बजेः नरेंद्र मोदी बनारस पहुंचे।

11.40 बजेः भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करने से पहले बाबा विश्वनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed