फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi twits on bad health of sonia gandhi

पहले जताई चिंता, फिर दी सोनिया को शुभकामनाएं

Tue, 27 Aug 2013 12:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Aug 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
narendra modi twits on bad health of sonia gandhi

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत को लेकर टि्वटर पर चिंता जताई और उन्हें तत्काल अच्छा ट्रीटमेंट न दिए जाने पर दुख जताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सभी सुविधाओं से लैस एंबुलेंस में अस्पताल ले जाना चाहिए था।

हांलाकि उनके ट्वीट्स पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं और इस पर चुटकियां भी लीं।

सोनिया गांधी की सोमवार रात संसद में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें एम्स ले जाया गया। राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा कार में उन्हें लेकर अस्पताल गए थे। सोमवार रात सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


मोदी ने ट्वीट किया है कि उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सोनिया जी को एंबुलेंस में ले जाया जाना चाहिए था। फिर भी, डॉक्टर बेहतर निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने ट्वीट में कहा कि मैं चिंतित हूं कि बुनियादी आपातकालीन चिकित्सा प्रक्रियाओं का उपयोग नहीं नहीं किया गया। अगर संसद में व्हीलचेयर और स्ट्रैचर का इस्तेमाल किया गया होता तो बेहतर होता।


फिर मोदी ने सोनिया गांधी की तबीयत ठीक होने पर खुशी जताई। साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट्स पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आईं हैं।

सर, सोनिया ठीक हों जाएंगीं लेकिन अब भारत के लिए एंबुलेंस कौन ढूंढेगा। भाजपा संसदीय टीम सोनिया जी के प्रति ज्यादा वफादारी दिख रही है! - ‏‏@dildilhindustan

यूपीए सरकार और लोकसभा में बड़े नेताओं के खराब स्वास्थ्य के चलते अच्छा होगा की संसद में ही आईसीयू बनवा दें!! - @ParagDr

आज का झूठ: नरेंद्र मोदी सोनिया की अच्छी तबीयत के बारे में जानकर खुश हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं। - ‏@aaditee


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed