{"_id":"f9ba4cb6-d854-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-to-start-2014-poll-campaign-from-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले देश घूमेंगे मोदी, शुरुआत पंजाब से","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चुनाव से पहले देश घूमेंगे मोदी, शुरुआत पंजाब से
चंडीगढ़/डॉ. सुरेंद्र धीमान
Updated Wed, 19 Jun 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा से जनता दल (यू) के साथ गठबंधन टूटने के बाद एनडीए का कुनबा बढ़ाने के बजाय भाजपा खुद को मजबूत करने में जुट गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रचार समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी के जरिए इसकी शुरुआत 23 जून को पंजाब के माधोपुर से होगी। पंजाब के बाद चुनाव से पहले मोदी हर राज्य की यात्रा करेंगे।
यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर भारत के संगठनात्मक गतिविधियों के लिए समन्वय का काम देख रहे जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को यहां अमर उजाला के साथ बातचीत में दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब भाजपा मजबूत हो जाएगी तो एनडीए का कुनबा खुद-ब-खुद बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब से भाजपा के प्रचार की शुरुआत नरेंद्र मोदी 23 जून को माधोपुर से करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 60वें बलिदान दिवस पर मोदी इस बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। मुखर्जी ने शक्तिशाली, सुरक्षित, एकीकृत, विकसित भारत बनाने के लिए बलिदान दिया था।
उनके बलिदान दिवस पर उनके जीवन से नरेंद्र मोदी प्रेरणा लेंगे और पूरे देश को प्रेरणा देंगे। मोदी भी एकीकृत, शक्तिशाली और विकसित भारत बनाने में जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि माधोपुर में ऐतिहासिक रैली होगी। इसके बाद मोदी हर राज्य में जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे खुद 21 जून से 23 तक माधोपुर में रहेंगे।
मोदी की रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी रैली को संबोधित करेंगे।
हरियाणा में इनेलो से गठबंधन की संभावना नहीं
हरियाणा में क्या इनेलो के साथ भाजपा का गठबंधन संभव है? इस सवाल पर नड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा का हजकां के साथ गठबंधन है और इनेलो के साथ कोई संभावना नहीं है।
अलबत्ता हरियाणा समेत अन्य सभी राज्यों में भाजपा अपनी और अन्य दलों की जमीनी हकीकत की जानकारी ली जा रही है।