{"_id":"18abc30e-e848-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-to-be-formally-named-bjp-s-pm-candidate-at-end-of-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की पीएम उम्मीदवारी की घोषणा जुलाई के अंत तक ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी की पीएम उम्मीदवारी की घोषणा जुलाई के अंत तक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Jul 2013 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को इस महीने के अंत तक औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अंग्रेजी दैनिक इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने का प्रबल समर्थक है।
विज्ञापन
संघ ने अपनी इच्छा से भाजपा को अवगत करा दिया है। संभावना जताई जा रही है कि भाजपा का संसदीय बोर्ड महीने के अंत तक इस बावत औपचारिक घोषणा कर सकता है।
वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं मोदी
उत्तर प्रदेश में 40 से अधिक से सीटें जीतने की योजना बना रही भाजपा नरेंद्र मोदी को वाराणसी से चुनाव भी लड़ा सकती है।
मोदी को यूपी से चुनाव लड़ाने की इच्छा संघ ने ही जताई है। संघ और भाजपा के कई बड़े नेता चाहते हैं कि मोदी को वाराणसी से से चुनाव लड़ाया जाए।
संघ का मानना है कि मोदी को वाराणसी से चुनाव लड़ाने से प्रदेश के शहरी मतदाताओं को लुभाने में मदद मिलेगी।