{"_id":"430a4780b195c097c056698f6b4d68ea","slug":"narendra-modi-to-address-youth-conference-in-tamilnadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अभियान: अब तमिलनाडु के युवाओं को लुभाएंगे मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दक्षिण अभियान: अब तमिलनाडु के युवाओं को लुभाएंगे मोदी
चेन्नई/एजेंसी
Updated Wed, 21 Aug 2013 08:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी के दक्षिण अभियान का अगला पड़ाव तमिलनाडु होगा, जहां वह अगले महीने युवाओं को अपने भाषणों से लुभाएंगे।
विज्ञापन
मोदी 26 सितंबर को तमिलनाडु में युवाओं की विशाल कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
पार्टी महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा कि 2014 के चुनाव में यूपीए के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे के अलावा मोदी ही अहम कारक होंगे। देश का साठ फीसदी मतदाता 35 साल से कम का है, जो किसी मसले पर अपनी आदर्शवादी, उत्साही और एक निश्चित राय रखता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्द ही संबोधन स्थल और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं तय कर ली जाएंगी। उल्लेखनीय है कि मोदी ने इससे पहले हाल ही में आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक रैली को संबोधित किया था, जो काफी सफल रही थी।
विज्ञापन