{"_id":"b80dc15a-d848-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-symbol-of-destruction-says-manish-tewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मामलों में नासमझ हैं मोदीः खुर्शीद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विदेश मामलों में नासमझ हैं मोदीः खुर्शीद
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2013 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में अपनी ताजपोशी के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत कांग्रेस ने सियासी गोलाबारी से किया।
विज्ञापन
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मोदी के विदेश मामलों में समझ पर सवाल उठाया और सलाह देते कहा कि अच्छा होगा कि वह जिस मामले को समझते हैं उसी पर बात करें।
यूपीए सरकार की विदेश नीति पर मोदी के हमले से नाराज विदेश मंत्री ने कहा कि विदेश नीति एक गूढ़ विषय है। मोदी गुजरात में उद्योग लगा रहे हैं और उसी पर अपना ध्यान दें।
विज्ञापन
सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने जहां उन्हें विनाश का प्रतीक बताया, वहीं विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने विदेश मामलों पर मोदी की समझ पर सवाल उठाए।
हमले की शुरुआत मनीष तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि मोदी में देश की अगुवाई की योग्यता नहीं है। इतिहास गवाह है कि मोदी विकास के नहीं बल्कि विनाश के प्रतीक हैं।
शर्मा ने मोदी पर गुजरात की धर्मनिरपेक्ष छवि को ध्वस्त करने का आरोप लगाया और कहा कि दिल्ली का रुख करते ही मोदी ने एनडीए का विध्वंस कर दिया।
भाजपा का जवाबी पलटवार
उधर, भाजपा ने कांग्रेस पर जवाबी पलटवार किया और कहा कि यह बयानबाजी साबित करती है कि कांग्रेस और यूपीए सरकार मोदी के नाम से कितना घबरा गई है।
पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोदी को विदेश नीति पर ज्ञान देने वाले सलमान खुर्शीद को यह पता होना चाहिए कि उनकी पार्टी के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने एक सम्मेलन में दूसरे देश का भाषण पढ़ दिया था।
विज्ञापन
त्रिवेदी ने कहा कि मोदी के सामने आने के बाद कांग्रेस बौखला गई है।