तो क्या मोदी ने पहना था 10 लाख का सूट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन दिनों में सोशल मीडिया में नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा की दोस्ती की जितनी चर्चा हुई, लगभग उतना ही हंगामा उस सूट पर भी मचा है, जिसे मोदी ने हैदाराबाद हाउस में राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दौरान पहना था।
दरअसल नेवी ब्लू रंग के बंद गले के सूट पर बनी सुनहरी धारियों पर प्रधानमंत्री मोदी का पूरा नाम 'नरेंद्र दामोदर दास मोदी' लिखा था। एक ब्रिटिश अखबार की माने तो उस सूट की कीमत लगभग 10 लाख रुपए हो सकती है। सूट पर सोने के तारों से प्रधानमंत्री मोदी के नाम की बुनावट की गई थी।
रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने उसी सूट को पहनकर हैदराबाद हाउस के लॉन में चहलकदमी की थी और बराक ओबामा को चाय पिलाई थी।
सूट की कीमत लगभग 10 लाख रुपए
ब्रिटिश अखबार लंदन इवनिंग स्टैंडर्ड के मुताबिक मोदी ने रविवार को जो सूट पहना था, उसकी कीमत 10,000 पाऊंड के आसपास थी। इसे रुपये में बदलें तो ये रकम तकरीबन 9,27,500 रुपए के आसपास आती है।
अखबार का कहना है कि सूट के कपड़े पर सोने की तार से नरेंद्र दामोदर दास मोदी लिखा गया था, उस कपड़े की ही कीमत 2,31,875 रुपए से 2,78,250 रुपए होगी। हालांकि अखबार ने ये दावा लंदन के कपड़ों के व्यापारी हॉलेंड एंड शेरी और टेलर टॉम जेम्स की कीमतों के आधार पर किया है।
अखबार का कहना है कि हॉलेंड एंड शेरी के बिलकुल वैसे ही सात मीटर कपड़ों से मोदी जैसा सूट बनवाया जाय तो वह लगभग 10 लाख रुपए का पड़ सकता है।