{"_id":"1f6c7b77ee4d2174f48c0fceebd5cbca","slug":"narendra-modi-slams-manmohan-singh-on-gujrat-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने ट्विटर पर निकाला पीएम के खिलाफ गुस्सा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी ने ट्विटर पर निकाला पीएम के खिलाफ गुस्सा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Oct 2013 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद में सरदार पटेल संग्राहलय उदघाटन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच दिखी तल्खी मंच पर ही खत्म नहीं हुई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद मोदी ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर गुजरात की उपेक्षा का आरोप लगाया।
नरेंद मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने उनसे गुजरात की समस्याओं पर बात करने के लिए समय देने से इन्कार कर दिया।
नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि उनके पास राजीव गांधी भवन जाने के लिए समय है लेकिन गुजरात की समस्याओं पर बात करने के लिए नहीं।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास नर्मदा बांध की ऊंचाई, किसानों की समस्याओं और बाढ़ जैसे मुद्दे के लिए
समय नहीं है।
नरेंद्र मोदी ने ये बात अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करके बताई। ये दूसरा मौका था जब भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक साथ मंच साझा कर रहे थे।
विज्ञापन
इससे पहले उदघाटन के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सरदार बल्लभ भाई पटेल अगर देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो देश की दशा ये नहीं होती।