फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi silence over dadri lynching continue in munger

दादरी पर पूरी नहीं हुई आस, पीएम से सुनने को मिला 'शैतान'

Thu, 08 Oct 2015 03:25 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
narendra modi silence over dadri lynching continue in munger

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की बरसी पर मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोमांस के मुद्दे का छुआ लेकिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को खरीखोटी सुनाने के लिए। दादरी में गोमांस खाने के शक में मारे गए इखलाक के मसले पर प्रधानमंत्री का बयान सुनने की उम्मीद में बैठे साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटा चुके लेखकों और तमाम विपक्षी दलों को निराशा ही हाथ लगी।

विज्ञापन



29 सितंबर को दादरी में हुए शर्मनाक वाकये के बाद मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी रैली थी। अपने भाषण में उन्होंने इखलाक के मसले पर चुप्पी ओढ़े रखी, लेकिन लालू प्रसाद यादव को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने पूछा कि क्या आपके गांव में, शरीर में कभी शैतान आ सकता है? लेकिन लालूजी ने, जैसे रिश्तेदार आते हैं, उस शैतान को पहचान लिया है। मेरे मन में सवाल है, इस शैतान को यही एड्रेस कैसे मिला।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मोदी ने ये बयान लालू प्रसाद के उस बयान के संदर्भ में दिया है, जिसमें उन्होंने गोमांस के मसले पर मीडिया में चल रही खबरों पर कहा था कि कोई शैतान है, जो मेरे मुंह में डालकर ये बातें चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालू ने गोमांस खाने के मुद्दे पर बोला क्या था?

narendra modi silence over dadri lynching continue in munger

उल्लेखनीय है कि दादरी में गोमांस खाने के शक में भीड़ द्वारा इखलाक का कत्ल किए जाने के बाद लालू यादव ने कहा था कि पूरे देश का सांप्रदायीकरण किया जा रहा है। 'बीफ जो खाता है खाता है, हिंदुओं में नहीं खाता है क्या बीफ? जो बाहर जा रहा है बीफ खा रहा है कि नहीं, हिंदुस्तान में भी तो बीफ खा रहा है।'

लालू ने कहा था, 'अपने को हिंदू कहने वाला भी बीफ खा रहा है, जो मांस खाता है उसको गाय और बकरा से क्या फर्क है? ये सांप्रदाय‌ीकरण हो रहा है। कोई भी सभ्य आदमी मांस नहीं खाता, बीमारी के कारण।'

हालांकि जब लालू के बयान को भाजपा ने चुनावी मुद्दा बनाना शुरु किया और ये कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार आई तो हर शहर में बूचड़खाने खुलवा दिए जाएंगे तब राजद सुप्रीमो ने कहा था कि उनके बयान को गलत ढंग से दिखाया जा रहा है। मीडिया पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा था कि कोई शैतान है, जो मेरे मुंह में डालकर ये बातें चला रहा है।

लालू ने दी मोदी का बयान दिखाने की चुनौती

narendra modi silence over dadri lynching continue in munger

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंगेर में गोमांस के मसले पर टिप्पणी नहीं की, हालांकि लालू पर जमकर हमला बोला।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के भाषण पर प्र‌तिक्रिया दी कि मोदी की वास्तविक चेहरा सामने आ गया है, बिहार के चुनाव को सांप्रदाय‌िक रंग देने का निर्लज्ज प्रयास किया, लेकिन दादरी जैसी निंदनीय घटना पर चुप्पी साध ली।

मोदी के बयान पर लालू यादव ने कहा कि मैं मोदी को चैलेंज करता हूं कि वो मेरा शैतान वाला बयान दिखाए वर्ना सार्वजनिक रूप से सभी बिहारियों को शैतान कहने के लिए तुरंत माफी मांगें।

मुंगेर रैली में दादरी मसले पर टिप्पणी न करने पर आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने कहा, 'सभी ये आश्वासन चाहते हैं कि दादरी जैसा वाकया दोबारा न हो, लेकिन प्रधानमंत्री उस पर चुप हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed