{"_id":"37bb04c6-6940-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-should-be-bjp-pm-candidate-says-yashwant-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को बनाओ पीएम उम्मीदवार: यशवंत सिन्हा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी को बनाओ पीएम उम्मीदवार: यशवंत सिन्हा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 29 Jan 2013 08:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा अब नरेंद्र मोदी के समर्थन में खुलकर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
निजी समाचार चैनलों के अनुसार सिन्हा ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी करिश्माई नेता हैं। इसलिए उन्हें पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम लोग और पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। इसलिए मैं भी यही चाहता हूं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि वे मोदी को सांप्रदायिक न कहें। जेडीयू को ऐतराज हो तो वह अलग हो जाए। यही नहीं उन्होंने जे़डीयू से अपील भी की है कि वह मोदी का विरोध करना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि हर पार्टी अपना फैसला लेने के लिए आजाद है।
विज्ञापन
जेडीयू ने यशवंत सिन्हा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। जेडीयू नेता शिवानंद तिवारी ने कहा है कि यशवंत सिन्हा हमारे सलाहकार नहीं हैं, हमें सलाह न दें।