{"_id":"650eb352-7988-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-set-to-head-bjp-s-poll-panel-says-english-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के नेतृत्व में ही भाजपा लड़ेगी लोकसभा चुनाव?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी के नेतृत्व में ही भाजपा लड़ेगी लोकसभा चुनाव?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Feb 2013 02:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2014 लोकसभा चुनावों के लिए अब तक ना कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा की है और ना भाजपा ने। फिर भी इन चुनावों में अहम मुकाबला गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच होगा, ये लगभग तय हो गया है।
विज्ञापन
भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों की कमान नरेंद्र मोदी को सौंपने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, मोदी को 2014 लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की चुनाव कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। मार्च में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मोदी को चुनावों की कमान सौंपने का ऐलान हो सकता है।
विज्ञापन
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को देखकर पार्टी ने उन्हें आगामी चुनावों में अग्रिम मोर्चे पर रखने का निर्णय लिया है। भाजपा के फैसले में आरएसएस की भी सहमति है। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी कहा है कि अगले आम चुनाव में नरेंद्र मोदी की अहम जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
पार्टी 2014 लोकसभा चुनाव 'गुड गवर्नेंस' जैसे सकारात्मक एजेंडे पर लड़ना चाहती है। मोदी ने पिछले कुछ समय में विकास और गवर्नेंस जैसे मुद्दों को चुनाव अभियान का हिस्सा बनाया है। पार्टी का मानना है कि मोदी की इस छवि से पार्टी को फायदा मिल सकता है।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने 2014 लोकसभा चुनावों की कमान पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपी हुई है। ऐसे में ये तो लगभग तय हो गया है कि आगामी चुनाव 'नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी' ही होगा।