फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi sends rs. 3 cr more to help uttarakhand

मोदी ने उत्तराखंड को दिए और तीन करोड़

Thu, 27 Jun 2013 01:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Jun 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
narendra modi sends rs. 3 cr more to help uttarakhand

कांग्रेस की तरफ से आलोचना के घेरे में आए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन करोड़ रुपए अतिरिक्त देने का एलान किया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के नाम लिखे एक पत्र में राज्य को तीन स्तर पर मदद पहुंचाने की पेशकश की है।

उत्तराखंड में तबाही के बाद अब महामारी की दस्तक
विज्ञापन


इनमें पीड़ितों को चिकित्सा सुविधा, लंबे समय तक चलने वाले पुनर्वास और पुनर्निमाण कार्यों में मदद और बाढ़ में टूट चुके केदारनाथ मंदिर के पुनर्निमाण में सहायता की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो करोड़ पर सुनने पड़े थे ताने
इससे पहले 19 जून को मोदी ने गुजरात की ओर से बाढ़ प्रभावितों को दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी। अन्य राज्यों से बेहद कम सहायता राशि देने पर कांग्रेस ने मोदी की जमकर आलोचना की थी।

पीडितों की मदद के लिए सेना ने लॉन्च की वेबसाइट


आपदा के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 करोड़ रुपए दिए थे और कांग्रेस शासित हरियाणा, दिल्ली सरकार और महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 10-10 करोड़ रुपये दिए।

इस बार भी नहीं बचे मोदी
तीन करोड़ रुपए और देने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को फिर मोदी को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस प्रवक्ता पीसी चाको ने कहा कि मोदी प्राकृतिक आपदा को सांप्रदायिक रूप दे रहे हैं। यह उनका अधिकार नहीं कि वह उत्तराखंड में किसका निर्माण करेंगे।

बदरीनाथ धाम में अब भी फंसे हैं आठ हजार लोग

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीएम यह साफ कर चुके हैं कि राज्य सरकार जल्द ही केदारनाथ और अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में दोबारा निर्माण करेगी।

अनुभव साझा करना चाहते हैं
अपनी मदद के पीछे मोदी ने कारण बताया है कि गुजरात में आए 2001 के भूकंप के दौरान पूरे देश ने गुजरात की मदद की थी। इसलिए आज हम पूरे देश की मदद करना चाहते हैं।

साथ ही कहा है कि भूकंप से आई तबाही के बाद हमने पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों से जो अनुभव प्राप्त किया है, वो उत्तराखंड के काम आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed