फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi says young india is new age power

मोदी ने जगाई नई उम्मीद, कांग्रेस में खलबली

Thu, 07 Feb 2013 03:04 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 07 Feb 2013 03:04 PM IST
विज्ञापन
narendra modi says young india is new age power

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि लोगों की निगाहों में चाहे जो भी हो, लेकिन बुधवार को वह एक बिल्कुल नए रूप में नजर आए। वह एक ऐसी शख्सीयत प्रतीत हुए जिनके दिलो-दिमाग में खुद के साथ-साथ राष्ट्र के भविष्य की भी साफ तस्वीर खिंची हुई थी।

विज्ञापन


मौजूदा समय में देश के सबसे चर्चित नेता नरेंद्र मोदी ने जब श्रीराम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स के मंच पर बोलने के लिए खड़े हुए तो उनके ज़हन में दो ही चीज़ें थी। एक देश का भविष्य और दूसरा स्वयं उनका अपना भविष्य।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉर्मस में अपने व्याख्यान में उन्होंने गुजरात के विकास के मॉडल को पेश करते हुए साफ संदेश दिया कि विकास की ऊंची उड़ान और युवा ही भारत की तकदीर बदलेंगे। मोदी के भाषण ने युवाओं का मन मोह लिया और उन्होंने खूब तालियां बजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की ओर से पीएम पद के संभावित उम्मीदवार मोदी ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान सिर्फ विकास है। इसके लिए उन्हें युवा वर्ग पर भरोसा हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल भले ही युवाओं को ‘न्यू ऐज वोटर’ मानते हों, लेकिन वे युवा वर्ग को ‘न्यू एज पावर’ मानते हैं। इन्हीं युवाओं की मेहनत से आज दुनिया में भारत की धाक जमी है। यही युवा 21वीं सदी को भारत की सदी बना सकता है।

मोदी ने कहा कि सुशासन के साथ युवा वर्ग देश को दोबारा विश्व गुरु के पद पर बैठा सकता है। इस भाषण में साफ था कि विकास का स्वप्न दिखा कर युवाओं का का दिल जीतना ही मोदी का मूल सियासी मंत्र है।

मोदी ने यंग इंडिया के सामने विकास का रोडमैप पेश करते हुए कहा कि उनकी सफलता का मंत्र है पीटू-जीटू। यानी प्रो-पीपुल एंड गुड गवर्नेस। मोदी के गुजरात और गुजरातियों का जमकर गुणगान किया। आत्मविश्वास से लबरेज 62 वर्षीय मोदी ने पानी से आधे भरे गिलास को उठाकर कहा कि कुछ लोग इसे आधा भरा या आधा खाली कहेंगे, लेकिन वे इस गिलास को भरा कहेंगे, जो आधा पानी और आधा हवा से भरा है।

मोदी ने कहा कि देश को आजादी के साठ साल बाद भी ‘सुराज’ का इंतजार है। चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली में उनका यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। जब मोदी का व्याख्यान समाप्त हुआ तो पूरे मगभन होकर भाषण सुन रहे छात्र-छात्राओं ने खड़े होकर देर तक तालियां बजाईं।

कांग्रेस की रणनीति का जवाब
एक घंटे से ज्यादा के भाषण में मोदी ने यूपीए सरकार और कांग्रेस समेत विरोधियों की कोई आलोचना नहीं की। कट्टर छवि के विपरीत उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि वे अब धर्म-संप्रदाय जैसे मुद्दों को पीछे छोड़ चुके हैं।

चूंकि कांग्रेस युवा वर्ग को अपने पाले में लाने के लिए जयपुर चिंतन सम्मेलन में राहुल गांधी को उपाध्यक्ष बना चुकी है, इसीलिए मोदी के भाषण में युवाओं को अहमियत के साथ उन्हें फोकस बनाया जाना कांग्रेस की इस रणनीति का करारा जवाब माना जा रहा है। यह भी माना जा रहा है कि मोदी अब देश भर में युवा वर्ग के बीच जाकर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएंगे।


मोदी के भाषण से कांग्रेस बेचैन

नरेंद्र मोदी के भाषण से कांग्रेस में काफी बेचैनी दिखी। पार्टी में तरह -तरह से इसका विश्लेषण किया जा रहा है। कांग्रेस के नेता मानते हैं कि इस भाषण के जरिए मुख्यमंत्री मोदी यह कहने में सफल रहे हैं कि उनमें देश का नेतृत्व करने की पूरी क्षमता है। मोदी के भाषण में अपील थी और अगर इससे युवा वर्ग प्रभावित हुआ है तो यह पार्टी के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है।


मोदी के मंत्र
1 - तरक्की के लिए स्किल, स्पीड और स्केल बढ़ाना जरूरी।
2 - उत्पाद की पैकेजिंग जरूरी। पैकेजिंग ने आयुर्वेद को बदला।
3 - युवाओं ने बदली दुनिया के सामने देश की छवि। वही लाएंगे बदलाव। विश्व में 21वीं सदी हिंदुस्तान की।
4 - इस देश को अब कोई सपेरों का देश कोई नहीं कह सकता। हमारे युवा ‘माउस’ से दुनिया जीत रहे हैं।
5 - विकास से ही देश में आएगा परिवर्तन। विकास ही सभी समस्याओं का समाधान।
6 - वोट बैंक की राजनीति ने हमें बर्बाद किया। देश को आज तरक्की की जरूरत।
7- दुनिया में अपनी ठोस जगह बनानी है तो तय करना होगा कि देश को कैसे चलाएं। 60 साल पहले हमने स्वराज पाया था। हमें सुराज की प्रतीक्षा है।
8 - आशावादी बनें। मत कहें आधा गिलास खाली। कहें आधा गिलास पानी और आधा हवा से भरा।
9 - हमें दुनिया को बाजार की तरह देखते हुए उत्पादन बढ़ाना चाहिए। ‘मेड इन इंडिया’ टैग को हमें क्वालिटी का पर्याय बनाना है।
10 - ऐसे उत्पाद बनाएं जिनमें कोई गड़बड़ी न हो। ग्लोबल बाजार के लिए हमें अपने सामान की बढ़िया पैकेजिंग करना चाहिए।

गुणगान गुजरात का
1 - पूरी दिल्ली गुजरात से आया दूध पीती है। सिंगापुर में भी दूध गुजरात से जाता है।
2 - पूरा यूरोप गुजरात से भेजी भिंडी खा रहा है।
3 - देश गुजरात में बना नमक इस्तेमाल करता है।
4 - अफगानिस्तान के बाजार में गुजरात के टमाटर छाए हैं।
5 - दिल्ली जिस मैट्रो में सफर कर रही, उसके कोच गुजरात में बने हैं।
6 - गुजरात में पशुओं की 120 बीमारियां खत्म की। जिससे दूध उत्पादन 80 फीसदी बढ़ा।
7 - गुजराती सबसे बढ़िया पर्यटक हैं। उन्हें आप हर कहीं पाएंगे। पांच सितारा होटलों में भी वे मिलेंगे।
8 - हम दुनिया में पहले राज्य हैं जहां फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी है। आज फोरेंसिक साइंस से ही अपराध काबू में आ रहे हैं।
9 - हमारे यहां देश की पहली डिफेंस यूनिवर्सिटी है। दसवीं पास व्यक्ति यहां एडमीशन ले सकता है और सुरक्षा बल में भर्ती हो सकता है।
10 - गुजरात के पास सबसे युवा पुलिस-शक्ति है। हमारे कांस्टेबल भी तकनीक के जानकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed