{"_id":"2cc75576-1542-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-says-upa-government-is-afraid","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जमाई राजा’ को बचाने उतर आई है पूरी सरकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘जमाई राजा’ को बचाने उतर आई है पूरी सरकार
द्वारका/एजेंसी
Updated Sun, 14 Oct 2012 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि पूरी सरकार और उसके सभी मंत्री ‘जमाई राजा’ के बचाव में उतर आए हैं। ऐसा लगता है जैसे उन्हें इस काम के लिए नियुक्त कर दिया गया है।
साथ ही मोदी ने सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा का नाम लिए बगैर कहा कि यूपीए की सरकार एक परिवार के दामाद के बचाव में तो उतरती है, लेकिन आतंकवाद पीड़ितों के साथ खड़े होने में संवेदनशीलता नहीं दिखाती।
जामनगर में शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक परिवार के दामाद पर कुछ आरोप लगे हैं और पूरी मनमोहन सरकार उसके बचाव में उतर आई है। यह उनका निजी मामला हो सकता है और समय के साथ सच्चाई सामने आ जाएगी। आरोप लगने के बाद मनमोहन सिंह सरकार ऐसे भयभीत हो गई जैसे कोई बड़ा तूफान आया हो। उन्हें देखकर ऐसा लगता था जैसे कोई बड़ा घोटाला हो गया है और सरकार बचाव में उतर आई है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में लोगों के मारे जाने की स्थिति में केंद्र सरकार इस तरह से आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद नहीं करती। उनकी पार्टी का एक प्रवक्ता बयान दे देता है और मामला खत्म हो जाता है। प्राकृतिक आपदा की स्थिति में भी पूरी सरकार को इस तरह से सक्रिय होते नहीं देखा गया है।