{"_id":"f7b8bda8-3b6f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-salary-less-than-government-peon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चपरासी से भी कम है नरेंद्र मोदी की सैलरी?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चपरासी से भी कम है नरेंद्र मोदी की सैलरी?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 01 Dec 2012 10:01 AM IST
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की महीने भर की सैलरी महज 12,553 रुपये। सुनकर अचरज होना स्वाभाविक है। पर यह सच है कि मोदी की 2011-12 की कमाई 1,50,630 रुपये है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक नरेंद्र मोदी ने मणिनगर विधानसभा सीट से जो शपथ पत्र भरा, उसमें उनकी सैलरी किसी सीनियर सरकारी क्लर्क और चपरासी से भी कम है। यह मंत्रियों के वेतन 66,000 रुपये महीने का करीब पांचवां हिस्सा है। हर विधायक को हर महीने 56,000 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
शपथ पत्र के मुताबिक नरेंद्र मोदी की एकमात्र प्रॉपर्टी (330 स्क्वायर) गांधीनगर में है। इस घर को मोदी ने 2002 में राज्य सरकार की तरफ से भारी रियायत दर पर खरीदा था। 2007 में शपथ पत्र भरते वक्त इसकी कीमत मोदी ने 30 लाख बताई थी, इस बार उन्होंने एक करोड़ बताया है।
विज्ञापन
इसके अलावा नरेंद्र मोदी के पास 45 ग्राम की चार सोने की अंगूठियां है जिसकी कीमत 1,23,777 रुपये है। 2007 में मोदी के बैंक खाते में 8,55,651 रुपये थे जो 2012 में बढ़कर 27,24,409 रुपये हो गए। 2007 में मोदी ने 3,39,575 रुपये नेशनल सेविंग इनवेस्टमेंट बताया था जो 2012 में 4,00,917 रुपये हो गए।