फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra modi's vadodara speech after big win

जीत के बाद मोदी बोले, सुराज के लिए मजदूर बन कर काम करुंगा

Sat, 17 May 2014 12:24 AM IST
Updated Sat, 17 May 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
Narendra modi's vadodara speech after big win

आम चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने देश को सुराज के लिए मजदूर बन कर काम करने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


वडोदरा में मिली रिकार्डतोड़ जीत के बाद अपने पहले भाषण में उन्होंने सबका साथ सबका विकास को पार्टी के कार्य संस्कृति का डीएनए बताते हुए देश निर्माण में देश की सवा अरब जनता को साथ ले कर चलने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने आजादी के बाद पहली बार गैर कांग्रेसी एक दल का सरकार बनाने और आम चुनाव में राजग को तिहरा शतक लगाने का अवसर देने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि वह बदले की भावना से कोई काम नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अच्छे द‌िन आने वाले हैं'

Narendra modi's vadodara speech after big win

इस दौरान मोदी ने यह कह कर वडोदरा की सीट छोड़ने का संकेत दिया कि मतदाताओं ने उन्हें अब देश का बना दिया है। उन्होंने कहा कि अब अच्छे दिन आ गए हैं और उनकी प्राथमिकता अब केवल गुजरात नहीं बल्कि पूरे देश का विकास है।

ऐतिहासिक जीत के बाद अपने पहले संबोधन में मोदी वाराणसी की बात करना नहीं भूले। उन्होंने वहां रैली न करने का परोक्ष जिक्रकरते हुए कहा कि वाराणसी की जनता ने उनके मौन को ही माहौल बना दिया।

संबोधन के दौरान मोदी को कई बार अपनी बात रखने के लिए जश्न में डूबे लोगों को शांत करना पड़ा। आम चुनाव में मोदी ने कई इतिहास बनने का जिक्र करते हुए वडोदरा के साथ साथ देश भर के मतदाताओं को बधाई दी।

5 लाख से ज्यादा वोटों से जीते

Narendra modi's vadodara speech after big win

उन्होंने कहा कि आजाद भारत में पहली बार वडोदरा की जनता ने उन्हें दिल खोल कर वोट दे कर सर्वाधिक अंतर की जीत का नया कीर्तिमान बनाया है।

उन्होंने पहली बार केंद्र में किसी गैरकांग्रेसी दल के अपने बूते बहुमत हासिल करने का जिक्रकरते हुए कहा कि देश की आजादी के छह दशक बाद पहली बार ऐसा अवसर आया है।

इस दौरान मोदी ने बार बार सबको साथ ले कर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के लिए उन्हें पर्याप्त जनादेश मिल गया है। मगर देश चलाने केलिए वह सबका साथ चाहते हैं।

मोदी बोले, बदले की कार्रवाई नहीं करता

Narendra modi's vadodara speech after big win

इस दौरान मोदी ने बदले की भावना से कार्यवाही न करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में बदले की कार्यवाही के लिए कोई जगह नहीं होती। दलों के बीच प्रतिस्पर्धा लोकतंत्र की खूबसुरती है और इसमें बदले की कार्यवाही के लिए कोई स्थान नहीं है।
 
अपने संबोधन के दौरान मोदी अपने आलोचकों पर हमला करने से नहीं चूके। इस दौरान कई बार हल्के फुल्के मूड में भी नजर आए। उन्होंने कहा कि यह तो शुक्र है कि गुजरात की जनता ने भाजपा को सारी सीटें दे दी।

अगर एक सीट भी कम होती तो आलोचक मीन मेख निकालते और कहते कि भाजपा में कोई दम नहीं है। मोदी ने अपने संबोधन में दो-तीन साल के बच्चों के अबकी बार मोदी सरकार की बात करने वाले यूट्यूब की चर्चा की।

उन्होंने कहा कि उनके लिए 15-16 साल के बाद की वोटों की फसल भी तैयार हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed