फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra modi's star on high according to astrology

बुलंदी पर मोदी के सितारे, मुश्किल में केजरीवाल-राहुल

Thu, 20 Feb 2014 01:42 AM IST
Updated Thu, 20 Feb 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
Narendra modi's star on high according to astrology

चुनावी साल में देश के ज्योतिषियों पर भी सियासी रंग चढ़ गया है। बुधवार को प्रगति मैदान के विश्व ज्योतिष मेले में ‘लोक सभा चुनाव 2104: ज्योतिष के आइने में’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन


करीब बीस ज्योतिषियों के साथ इसमें केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जयसवाल ने भी शिरकत की।

ग्रह-नक्षत्रों की दशा के आधार पर ज्यादातर ज्योतिषियों ने प्रमुख राजनेताओं की कुंडलियों का आकलन कर माना कि भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी व राजनाथ सिंह के सितारे बुलंद हैं।
विज्ञापन

राहुल केजरीवाल की उम्मीदें कम

Narendra modi's star on high according to astrology

वहीं, लोगों में लोकप्रिय होने के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से ज्यादा उम्मीद नहीं दिखती। इसके साथ ही ज्योतिषियों में भी एक राय इस पर भी दिखी कि इस बार देश को मजबूत नेतृत्व मिलने जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की मौजूदगी में पूरी परिचर्चा हुई। आखिर में जायसवाल ने कहा कि आप सभी ज्योतिषी देश की दिशा और दशा दोनों तय करते हैं। आम लोगों तक वही जानकारियां पहुंचाइए, जिससे देश का भविष्य बेहतर हो।

मोदी का शन‌ि प्रबल

Narendra modi's star on high according to astrology

ज्योतिषविद अरुण कुमार बंसल के मुताबिक, नरेंद्र मोदी के लग्न और राशि दोनों में साढ़े साती है। फिर चंद्र की दशा भी चल रही है और राहु पंचम भाव में है। यही नहीं, शनि भी प्रबल है। उन्होंने बताया कि अभी तक देश के ज्यादातर प्रधानमंत्री वही बने, जिनकी साढ़े साती चल रही थी।

इससे साफ लग रहा है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। वहीं, आभा बंसल ने बताया कि इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और खुद पार्टी की भी साढ़े साती चल रही है।

दूसरी तरफ जेपी शर्मा लाल धागे वाले का मानना है कि नरेंद्र मोदी पार्टी को बहुमत दिला देंगे, लेकिन संभव यह भी है कि गद्दी किसी महिला नेता को मिल जाए। नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के बारे में कमोवेश यही राय सभी ज्योतिषियों की रही।

विज्ञापन

राहुल की साढ़े साती और केजरीवाल की अंतरदशा

Narendra modi's star on high according to astrology

दूसरी तरफ अजय बांबी ने बताया कि साढ़े साती राहुल गांधी की भी है, लेकिन यह सिर्फ राशि में है। लेकिन शनि नीच स्थान पर है। इससे साढ़े साती का असर खत्म हो जा रहा है। राहुल और उनकी पार्टी का इस बार गद्दी मुश्किल है।

इसके अलावा रमेश शास्त्री का कहना है कि अरविंद केजरीवाल का शनि नीच स्थान पर है। फिर भी लोकप्रियता इससे मिल रही है कि कुंडली के चौथे घर में चार ग्रह बैठे हैं। इससे उनकी कथनी-करनी पर फर्क पड़ जाता है। वह बोलते कुछ हैं और करते कुछ और हैं।

इतना ही नहीं, ग्रह-नक्षत्रों की चाल से ही उन्हें गुप्त योजनाएं बनाने में भी महारत हासिल है। लेकिन केजरीवाल के साथ दिक्कत इसलिए आएगी कि 18 मार्च से नीच शनि की अंतरदशा भी आ रही है। इससे वह विरोधी पार्टियों के चंगुल में फंस सकते हैं।

देश को मिलेगा मजबूत नेतृत्व

Narendra modi's star on high according to astrology

देश के बारे में शरद त्रिपाठी का कहना है कि 20 जून से देश के उच्च राशि में गुरु प्रवेश कर रहा है। इससे साफ है कि इस बार जो भी प्रधानमंत्री की गद्दी पर बैठेगा, देश को मजबूत और स्थायी नेतृत्व देगा। सियासी स्थिरता बीस जून के बाद ही आएगी।

अब देखना है क‌ि मोदी को लेकर ज्योत‌िष‌ियों की भव‌िष्यवाणी सच साब‌ित होगी या राहुल और केजरीवाल मार ले जाएंगे 2014 की बाजी। कौन काब‌िज होगा केंद्र की सत्ता में।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed